---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बनेगा भव्य इंटरनेशनल स्टेडियम, एक ही जगह पर शॉपिंग मॉल, हाईटेक बिजनेस हब समेत मिलेंगी सारी सुविधाएं, जानें सबकुछ

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद या आसपास के इलाकों में रहते है तो आपको जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 11, 2026 3:39 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद या आसपास के इलाकों में रहते है तो आपको जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में एक भव्य इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। इस स्टेडियम में  30 हजार से अधिक दर्शक एक साथ क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। सबसे खास बात है कि सिर्फ स्टेडियम ही नहीं यहां पर शॉपिंग मॉल, हाईटेक बिजनेस हब समेत कई चीजों का निर्माण किया जाएगा, ताकि यहां पर आने वाले लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे एक एयरोसिटी बनाया जाएगा। सबसे खास बात है कि यह पश्चिमी यूपी में बनने वाला पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसके अलावा नोए़डा एयरपोर्ट पास होने के कारण यहां पर विदेशी यात्रियों का भी आगवागमन होगा। जिससे अर्थव्यवस्था को एक नई उड़ान मिलेगी।

गाजियाबाद में बनेगा भव्य इंटरनेशनल स्टेडियम

गौरतलब है कि गाजियाबाद में तेजी से विकास हो रहा है। नमो भारत से लेकर मेट्रो तक, कनेक्टिविटी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक भव्य इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रही है।

माना जा रहा है कि सबसे खास बात है कि स्टेडियम बनने के बाद यहां पर इंटरनेशनल मुकाबले होंगे, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। एयरपोर्ट के अलावा यहां पर एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगी। जिसमे बड़े-बड़े होटल, शॉपिंग मॉल, हाईटेक बिजनेस हब, रिटेल जोन समेत कई चीजों का निर्माण होगा।

होटल, रिटेल से रोजगार का मिलेगा नया अवसर

बता दें कि एयरोसिटी के तहत 2200 करोड़ रुपए की लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा और एरोसिटी टाउनशिप विकसित की जाएगी। स्टेडियम के चारो तरफ 380 एकड़ में एयरोसिटी बसाई जाएगी। उस एयरोसिटी के अंदर आधुनिक शॉपिग मॉल, रिटेल जोन, हाईटेक बिजनेस हब, ऑफिस स्पेस, एंटरटेनमेंट सेंटर, लग्जरी रिजॉर्ट, स्पोर्ट्स एकेडमी, स्मार्ट रिहायशी कॉम्प्लेक्स, ग्रीन स्पेस, और आउटडोर खेल सुविधाएं भी शामिल होंगी।

माना जा रहा है कि एयरोसिटी के निर्माण बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को इससे तेजी मिलेगी। चूंकि यह एरोसिटी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है, तो खिलाड़ियों और विदेशी यात्रियों का आवागमन ज्यादा रहेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 11, 2026

AI Tools

अप्रैल 11, 2026

Viral Video

अप्रैल 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 11, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 11, 2026

US Iran Pakistan Talks

अप्रैल 11, 2026