---Advertisement---

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर Gita Gopinath का बड़ा बयान, कहा ‘2027 तक भारत दुनिया कि’..,’ जानें डिटेल

Gita Gopinath: IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 16, 2024 4:48 अपराह्न

Gita Gopinath
Follow Us
---Advertisement---

Gita Gopinath: IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू ने गीता गोपीनाथ ने कहा कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मालूम हो कि भारत अभी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। गोपीनाथ के अनुसार  इंडिया की ग्रोथ रेट में और बेहतरी की उम्मीद है। मालूम हो कि इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत ही थी।

Gita Gopinath ने भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या कहा?

इंडिया टुडे से बात करते हुए गीता गोपीनीथ ने कहा कि “पिछले साल, यदि आप निजी उपभोग वृद्धि को देखें, तो यह लगभग 4% थी। हमें उम्मीद है कि ग्रामीण खपत में सुधार के कारण इसमें वृद्धि होगी। हम पहले से ही देख रहे हैं कि यदि आप दोपहिया वाहनों की बिक्री को देखें और यदि आप देखें तो आप जानते हैं, तथाकथित तेजी से बढ़ती उपभोक्ता बिक्री। आप देख रहे हैं कि बेहतर मानसून के कारण, हमें बेहतर फसल पैदा होने की उम्मीद है ग्रामीण उपभोग में सुधार दिखना चाहिए”।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जीडीपी 7 प्रतिशत रहने का अनुमान

आपको बता दें कि गीता गोपीनाथ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्तीय वर्ष 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि “एफएमसीजी और दोपहिया वाहनों की बिक्री के नए आंकड़ों और अनुकूल मानसून के आधार पर, आईएमएफ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी को बढ़ाकर 7% कर दिया है”। हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह है कि केंद्र सरकार ने 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। हालांकि इससे पहले आरबीआई ने भी 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। हालांकि महंगाई दर में बढ़ोतरी आरबीआई और केंद्र सरकार के लिए एक चिंता का विषय है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026