---Advertisement---

Gold Rate Today: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम, जानें कहां पहुंचे आपके शहर में दाम

Gold Rate Today: शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग सोने-चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज सोने की खरीदारी करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 280 रुपए प्रति 10 ग्राम का ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 2, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग सोने-चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज सोने की खरीदारी करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 280 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमतों में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिला है। इन बदलावों के बाद सोने की कीमत 57550 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 73300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

IBJA पर क्या है सोने-चांदी का हाल?

IBJA पर आज सुबह के मुकाबले शाम को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। आज सुबह सोने की कीमत 57426 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को बढ़कर 57910 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं आज सुबह चांदी की कीमत 68794 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को बढ़कर 69445 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57426
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52602
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 43070

ये भी पढ़ें: HONDA ACTIVA को टक्कर देने वाले YAMAHA FASCINO 125 HYBRID स्कूटर को मात्र 21000 रुपये में खरीदें

क्या है अब तक का ऑलटाइम हाई?

बता दें कि सोने का अब तक का ऑलटाइम हाई 26 जनवरी 2023 को बना था। इस रिकॉर्ड में सोने की कीमत 57930 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। आज सोने की कीमत 57550 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से 380 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता मिल रहा है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6680 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। बता दें कि चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई541505907076000
मुंबई527505755073300
दिल्ली529005770073300
कोलकाता527505755073300
बंगलुरू528005760076000
हैदराबाद527505755076000
पुणे527505755073300
अहमदाबाद528005760073300
सूरत528005760073300
जयपुर529005700073300
लखनऊ529005700073300
पटना528005760073300
नागपुर527505755073300
चंडीगढ़529005770073300
भुवनेश्वर527505755076000
गुड़गांव529005770073300
गाजियाबाद529005770073300
नोएडा529005770073300

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: IND VS AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले VIRAT KOHLI ने किया बड़ा खुलासा, इस महिला के साथ करना चाहते थे डिनर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026