---Advertisement---

Honda Activa को टक्कर देने वाले Yamaha Fascino 125 Hybrid स्कूटर को मात्र 21000 रुपये में कैसे खरीदें?

Yamaha Fascino 125 Hybrid: भारतीय वाहन मार्केट में हाइब्रिड स्कूटर का चलन भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर कंपनियां भी इस नई हाइब्रिड तकनीक से लैस दो पहिया वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी मे हैं। हाइब्रिड स्कूटरों की माइलेज ज्यादा भी होती है। तो आज हम बात करने वाले हैं यामाहा फसीनो 125 (Yamaha ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 1, 2023 4:44 अपराह्न | Updated: मार्च 31, 2023 5:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Fascino 125 Hybrid: भारतीय वाहन मार्केट में हाइब्रिड स्कूटर का चलन भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर कंपनियां भी इस नई हाइब्रिड तकनीक से लैस दो पहिया वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी मे हैं। हाइब्रिड स्कूटरों की माइलेज ज्यादा भी होती है। तो आज हम बात करने वाले हैं यामाहा फसीनो 125 (Yamaha Fascino 125) हाइब्रिड स्कूटर के बारे में जो अपने लुक की वजह से लोगों को काफी पसंद भी आता है। इसके साथ ही जानेंगे कि कौन से खास फीचर्स इस स्कूटर में दिये गए हैं। कैसे इस स्कूटर को आप 21000 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: TVS के ELECTRIC SCOOTERS और BIKES के आने से HERO और SUZUKI सहित कई कंपनियों का बढ़ेगा BP, जानें मास्टर प्लान

Yamaha Fascino 125 की कीमत

यामाहा फसीनो 125 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 77100 से लेकर 88730 रुपये के बीच है। इसका बेस वेरिएंट जिसकी कीमत एक्स-शोरूम 77100 रुपये है इस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत 89454 रुपये है। इस स्कूटर में 125CC का इंजन देखने को मिलता है, जो कि 8.2 पीएस की पावर के साथ में 10.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये पांच वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्कूटर 68.75 kmpl की माइलेज देता है।

Yamaha Fascino ऐसे खरीदें कम कीमत पर

अगर आपको यामाहा फसीनो स्कूटर खरीदना है तो आप इस स्कूटर को फाइनेंस प्लान के जरिए 21000 रुपये में भी खरीद सकते हैं। तो जानते हैं कैसे?

अगर आप इस स्कूटर के लिए 21000 रुपये की डाउनपेंमेंट करते हैं तो इस स्कूटर के बाकी बचे हुए अमाउंट को देने के लिए बैंक इस स्कूटर पर 68454 रुपये का लोन भी अप्रूव कर देगा। वहीं इस लोन के जारी होने के बाद आपको इस पर 9.7 प्रतिशत वार्षिक दर से हर महीने 2199 रुपये की मंथली ईएमआई देनी होगी। ये फाइनेंस प्लान सिर्फ उदाहरण के लिए है। लोन लेने के लिए आप बैंक और कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: जबरदस्त कैमरे से REEL और YOUTUBE VIDEO बनाने वालों की किस्मत खोलने आ रही VIVO V27 SERIES, देखें तगड़े फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026