---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: फिर महंगे हुए सोने और चांदी के दाम, एक क्लिक में देखें बढ़े हुए रेट

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी (Gold-Silver Price) के दाम में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इंडियन मार्केट में सोने के दाम (Gold Price Today) में कल के मुकाबले आज 150 से 160 रूपए प्रति 10 ग्राम उछाल देखने को मिला है। वहीं चांदी के दाम में ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 2, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 2:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी (Gold-Silver Price) के दाम में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इंडियन मार्केट में सोने के दाम (Gold Price Today) में कल के मुकाबले आज 150 से 160 रूपए प्रति 10 ग्राम उछाल देखने को मिला है। वहीं चांदी के दाम में प्रति 100 ग्राम 100 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिरकार भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के कल क्या दाम थे और आज बुधवार 2 अगस्त को क्या दाम है?

सोने के भाव में पिछले दो दिनों से बढ़ोतरी हुई है 

देखा जाए तो सोने के भाव बीते दिनों गिरे हैं जबकि चांदी के भाव अपरिवर्तित रहे हैं। लेकिन आज चांदी के भाव में भी इजाफा हुआ है। बता दें आज 22 कैरेट का सोना का दाम आज 150 रूपए बढ़कर 55,400 प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि देखा जाए तो बीते कल मंगलवार को 22 कैरट सोने के दाम 55,250 प्रति 10 ग्राम के ताजा भाव पर खुला था।

इसके अलावा बात की जाए 24 कैरट गोल्ड की तो यही हाल कुछ यहां भी रहा। 24 कैरट गोल्ड के भाव में आज बुधवार को 160 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। ऐसे में देखा जाए तो अब 24 कैरट सोने का दाम 60,440 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं मंगलवार 1 अगस्त को सोना भारतीय सर्राफा बाजार में प्रति 10 ग्राम 60,280 रुपए पर खुला था।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर 24 कैरेट ( 10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली6057055550
कोलकाता  6044055400
मुंबई6044055400
चेन्नई6076055700
अहमदाबाद60490 55450

क्या है चांदी के भाव ?

बता दें कि इंडियन मार्केट (सर्राफा बाजार) में चांदी का रेट में पिछले दो दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ था। देखा जाए तो चांदी का भाव प्रति किलो 30 जुलाई और 1 अगस्त को 77,000 था । लेकिन अब बुधवार को चांदी के भाव में प्रति किलो ग्राम 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 81000 प्रति kg

मुंबई– 78000 प्रति kg

नई दिल्ली– 78000 प्रति kg

कोलकाता– 78000 प्रति kg

बैंगलोर – 76500 प्रति kg

अहमदाबाद – 78000 प्रति kg

लखनऊ – 78000 प्रति kg

जयपुर – 78000 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार -चढाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026