---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में दिखा हल्का उछाल, जानें अपने शहर के ताज़ा दाम

Gold-Silver Rates Today: भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत (Gold-Silver Price Today) में हल्की उछाल देखने को मिली है। आज 22 कैरेट का सोना 55,500 प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि देखा जाए तो बीते कल 22 कैरट का सोना 55,250 प्रति 10 ग्राम थी। ऐसे में हल्के उछाल के साथ सोने के ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 30, 2023 10:39 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 31, 2023 10:16 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत (Gold-Silver Price Today) में हल्की उछाल देखने को मिली है। आज 22 कैरेट का सोना 55,500 प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि देखा जाए तो बीते कल 22 कैरट का सोना 55,250 प्रति 10 ग्राम थी। ऐसे में हल्के उछाल के साथ सोने के भाव में 10 ग्राम प्रति 250 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा बात की जाए 24 कैरट गोल्ड की तो इसमें प्रति 10 ग्राम में 270 रुपए का इजाफा हुआ है। देखा जाए तो 24 कैरट गोल्ड का भाव बीते कल 60,260 रुपए से बढ़कर आज 60,530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर 24 कैरेट ( 10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली6053055500
कोलकाता6049055450
मुंबई6038055350
चेन्नई6071055650
अहमदाबाद6043055400

क्या है चांदी के भाव ?

इंडियन मार्केट में चांदी का रेट में भी हल्की उछाल देखने को मिली है। चांदी आज प्रति 100 ग्राम 7,700 रुपए पर पहुंच गई है। देखा जाए तो बीते कल चांदी भारतीय सर्राफा बाजार में 7,640 प्रति 100 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके मतलब कल के मुकाबले आज चांदी के रेट में प्रति 100 ग्राम 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

  1. चेन्नई – 80000 प्रति kg
  2. मुंबई– 77000 प्रति kg
  3. नई दिल्ली– 77000 प्रति kg
  4. कोलकाता– 77000 प्रति kg
  5. बैंगलोर – 75500 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार -चढाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026