---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोने और चांदी के बढ़े भाव, एक क्लिक में जानें अपने शहर के ताज़ा रेट्स

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्या है आपके शहर की ताजा अपडेट आइए जानते हैं -

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 30, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी के भाव पिछले दो दिनों स्थिर रहा था। वहीं देखा जाए तो आज बुधवार को 30 अगस्त को 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 54,850 रुपए की भाव से खुला। वहीं 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 59,820 रुपए के भाव से खुला। 

वहीं बीते मंगलवार को 22 कैरेट सोने का भाव 54,600 प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला था, जबकि 24 कैरेट का सोना 59,550 रुपए के रेट से ओपन हुआ था। इसका मतलब ये है, कि गोल्ड का दाम में 250 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 

भारत के मुख्य शहरों में सोने के रेट आज प्रति 10 ग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट ( 10 ग्राम)
चेन्नई54,20060,220
मुंबई54,70059,670
दिल्ली54,85059,820
कोलकाता54,70059,670
अहमदाबाद54,75059,720

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी हुई महंगी 

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में आज 30 अगस्त बुधवार को चांदी प्रति किलो 77,100 रुपए के भाव से खुला। देखा जाए तो इस हफ्ते चांदी के दाम में अब जाकर हल्की उछाल देखने को मिला है। ऐसे में रक्षाबंधन होने के कारण इस हफ्ते अनुमान लगाया जा रहा है, कि चांदी और अधिक महंगी हो सकती है। 

बात करें भारत के मुख्य शहरों की तो यहां चांदी के रेट आज प्रति किलोग्राम कुछ इस प्रकार हैं–

चेन्नई – 80200 प्रति kg

मुंबई– 77100 प्रति kg

नई दिल्ली– 77100 प्रति kg

कोलकाता– 77100 प्रति kg

बैंगलोर – 75750 प्रति kg

अहमदाबाद – 77100 प्रति kg

लखनऊ – 77100 प्रति kg

जयपुर – 77100 प्रति kg

इस ऑफिशियल साइट से करें रेट चेक भारत में हर दिन सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोग बदले हुई सोने चांदी के दामों को जानने के लिए इच्छुक होते हैं। उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनके बदली हुई कीमत को चेक कर सकते हैं या यहां पर दिए गए लिंक पर https://ibjarates.com/ भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ने रेट्स का पता लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026