Gold Silver Price Today: रविवार को कितने बदले सोने-चांदी के दाम? यहां जानें ताजा रेट्स

Gold-Silver price today

Gold-Silver price

Gold Silver Price Today: आज रविवार का दिन यानी की 10 मार्च 2024 है. ऐसे में गोल्ड या सिल्वर के आभूषण अगर आप खरीदने जा रहे हैं तो, इनकी ताजा कीमतों को जरूर जान लें. क्योंकि लंबे समय से सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आज आप ज्वेलरी खरीदते हैं तो इसके लिए आपको क्या कीमत अदा करनी पड़ेगी चलिए जानते हैं.

सोने-चांदी के ताजा दाम Gold Silver Price Today

आज 24 कैरेट सोना 66019 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर चल रहा है. वहीं, चांदी के दामों में भी उछाल दर्ज किया गया है .चांदी 74280 प्रति किलो की कीमत के आस-पास बिक रही है. ऐसे में अगर आप गोल्ड या सिल्वर के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो आपको आज थोड़ी सी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

सोने की ताजा कीमत जानने के लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा, जिसके बाद 22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत SMS से पता चल जाएंगी. आप आधिकारिक वेबसाइट www.ibja.com या ibjarates साइट पर जाकर भी ताजा कीमत जान सकते हैं.

सोने की शुद्धता  की जांच

सोने की शुद्धता जानने लिए आप ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को आभूषण पर देख सकते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखे इन  नंबरों  से भी शुद्धता जांच सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version