---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: हल्के उछाल के साथ चांदी की कीमत में इजाफा, सोना खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट्स

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव को लेकर भारतीय सर्राफा बाजार में खूब कौतूहल देखने को मिलता है। लोग हर दिन इसकी कीमत से अपडेट रहना चाहते हैं। इसी क्रम में आज हम फिर सोने और चांदी के तात्कालिक कीमत को आपसे साझा करने वाले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 19, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Gold-Silver Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव को लेकर भारतीय सर्राफा बाजार में खूब कौतूहल देखने को मिलता है। लोग हर दिन इसकी कीमत से अपडेट रहना चाहते हैं। इसी क्रम में आज हम फिर सोने और चांदी के तात्कालिक कीमत को आपसे साझा करने वाले हैं। खबर है कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है वहीं चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। खबरों की माने तो आज यानी शनिवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार है। वहीं चांदी की कीमत भी 70 हजार रुपये प्रति किलो के पार है।

सोने-चांदी (Gold-Silver) की तात्कालिक कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत को जानने के लिए इसके आधिकारिक साइट ibjarates.com पर जा सकते हैं। इस साइट पर मिली जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने की कीमत 58419 रुपये है।

सोने की क्वीलिटी1 ग्राम सोने की कीमत
24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत5847 रुपये
22 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत5707 रुपये
20 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत5204 रुपये
18 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत4736 रुपये
14 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत3771 रुपये

चांदी के भाव को लेकर हल्का उछाल दर्ज किया गया है और 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70000 रुपये के आकड़े को पार कर 73550 रुपये तक पहुंच गई है। इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी वृद्धि का कारण मुख्य रूप से सकारात्मक घरेलू रुझान के कारण प्रतिभागियों द्वारा की गई ताजा पोजीशन है। वहीं बात अगर वैश्विक स्तर की करें तो न्यूयॉर्क में चांदी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 23.15 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बरकरार है।

महानगरों में सोने की कीमत

भारत के प्रमुख महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार है।

दिल्ली59170 रुपये
जयपुर59170 रुपये
पटना59070 रुपये
कोलकाता59020 रुपये
मुंबई59020 रुपये
हैदराबाद59020 रुपये
लखनऊ59170 रुपये

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026