---Advertisement---

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के दामों में गिरावट के बाद कहां पहुंचे भाव, यहां देखें कीमत

अभी के सोने के दामों पर अगर नजर डालें तो सोने की कीमत 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से  250 रुपए कम चल रहा है। आप आज सोना खरीद सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 19, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 19, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rate:  सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने में उछाल के बाद चांदी के दाम स्थिर हैं। शनिवार से लेकर आज यानि की रविवार को दामों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। 24 कैरेट सोने के दाम की अगर बात करें तो ये 58,690 रुपए की कीमत पर अभी बना हुआ है।बीते दिन भी 24 कैरेट सोने के दामों में 270 रुपए की बढोतरी हुई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 53,800 रुपए  थी। सोने में 250 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी 600 रुपए बढ़े थे। जिसके बाद चांदी की कीमत 69,800 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

 IBJA पर सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Rate)

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) पर नजर डालें तो सोने-चांदी की कीमते बढ़ी हैं। आज IBJA पर सोने की कीमत 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 66,773 रुपए प्रति किलोग्राम है। आप आज सोना और चांदी दोनों ही पुराने दामों पर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Silicon Valley Bank को संकट से उबारेंगे Elon Musk, ट्वीट कर दिया ये संकेत

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 58,220
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 53,229
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 43,665

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता चल रहा सोना  (Gold-Silver Rate)

सोने के ऑलटाइम हाई की अगर बात करें तो 2 फरवरी 2023 को आखिरी बार सोना सबसे ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था। 2 फरवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत 58,470 थी। अभी के सोने के दामों पर अगर नजर डालें तो सोने की कीमत 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से  250 रुपए कम चल रहे हैं। चांदी के  ऑलटाइम हाई स्टेटस पर अगर नजर डालें तो चांदी 79,980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज चांदी की कीमत 69,800 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही है। ऑलटाइम हाई से चांदी की कीमत लगभग 10,180 रुपए कम चल रही है।

ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच

सोने की शुद्धता की जांच के लिए आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आपको सोने की असली शुद्धता की जानकारी मिल जाएगी। इस ऐप पर आप सोने से जुड़ी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

Missed Call से जानें सोने की कीमत

अगर आप सोने की कीमत जानना चाहते हैं तो आप मिस्ड कॉल देकर भी सोने की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस 8955664433 नंबर पर एक मिस कॉल देनी होगी। उसके बाद आपको तुरंत ही मैसेज के द्वारा उस समय के सोने के दामों के बारे में पता चल जाएगा।इसके साथ ही आप आधिकारिक साइट  www.ibja.co और ibjarates.com साइट पर जाकर भी सोने के दामों का पता कर सकते हैं।

 बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई54,50059,45073,100
मुंबई53,80058,69069,800
दिल्ली53,95058,84069,800
कोलकाता53,80058,69069,800
बेंगलुरु53,85058,74073,100
हैदराबाद53,80058,69073,100
पुणे53,80058,69069,800
अहमदाबाद53,85058,74069,800
सूरत53,85058,74069,800
जयपुर53,95058,84069,800
लखनऊ53,95058,84069,800
पटना53,85058,74069,800
नागपुर53,80057,69069,800
चंडीगढ़53,95058,84069,800
भुवनेश्वर53,80058,69073,100
गुड़गांव53,95058,84069,800
गाजियाबाद53,95058,84069,800
नोएडा53,95058,84069,800

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026