---Advertisement---

गुड न्यूज! इस तारीख को Gorakhpur Purvanchal Link Expressway का शुंभारंभ, CM Yogi करेंगे उद्घाटन; गोरखपुर, आजमगढ़ का हो जाएगा कायाकल्प

Gorakhpur Purvanchal Link Expressway: 17 जून CM Yogi Adityanath जी, गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 1:16 अपराह्न

Gorakhpur Purvanchal Link Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Gorakhpur Purvanchal Link Expressway: उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है, दरअसल 17 जून को उत्तर प्रदेश के CM Yogi यूपीवासियों को नए बने Gorakhpur Purvanchal Link Expressway की सौगात देने जा रहे है, 91 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, साथ ही गोरखपुर से लखनऊ की भी दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे गोरखपुर के साथ-साथ बिहार के भी कई जिलों को फायदा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि ये एक्सप्रेसवे सीधा Purvanchal Expressway से कनेक्ट होगा, जिससे दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। चलिए आपको बताते है गोरखपुर पूर्वाचल लिंक एक्सप्रेसवे के बारे में।

CM Yogi करेंगे Gorakhpur Purvanchal Link Expressway का उद्घाटन

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के सलाहकार Awanish K Awasthi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “12 जून माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी, 17 जून को गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं, जो उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा।

इसके साथ ही, यूपी 8 परिचालन एक्सप्रेसवे वाला एकमात्र राज्य बन जाएगा, जो भारत में सबसे अधिक है। नया एक्सप्रेसवे गोरखपुर और लखनऊ के बीच यात्रा के समय को घटाकर केवल 3 से 3.5 घंटे कर देगा, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पूर्वी यूपी में विकास को बढ़ावा मिलेगा”। यानि यह साफ है कि इस Gorakhpur Purvanchal Link Expressway के शुरू होते ही लखनऊ पहुंचना और आसान हो जाएगा, साथ ही समय की भी काफी बचत होगी।

गोरखपुर पूर्वाचल लिंक एक्सप्रेसवे शुरू होते ही गोरखपुर, आजमगढ़ का होगा कायाकल्प

आपको बताते चले कि Gorakhpur Purvanchal Link Expressway सहजनवां के पास जैतपुर से शुरू होकर आजमगढ़ जिले के सलेमपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर समाप्त होती है। 91 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही गोरखपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। मालूम हो गोरखपुर यूपी और बिहार को जोड़ने में एक अहम भूमिका निभाता है, यानि इससे गोरखपुर में और विकास कार्य होगा, वहीं पूर्वाचल के लिए आजमगढ़ भी काफी महत्वपूर्ण है, इस एक्सप्रेसवे के शुरूआत के बात यह भी विकास कार्य शुरू होंगे, जिससे व्यापार तो बढ़ेगा ही, साथ ही रोजगार में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहींं गोरखपुर से लखनऊ, अयोध्या जैसे शहरों की पहुंच आसान हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026