---Advertisement---

सरकारी कर्मचारियों की आई मौज, PF पर मिलने वाली ब्याज दर में हुआ इजाफा

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ लाभार्थियों को खुश होने का मौका दिया है। खबरों की माने तो इसके तहत अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इसमें 0.05% का इजाफा किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 26, 2023 3:11 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ लाभार्थियों को खुश होने का मौका दिया है। खबरों की माने तो इसके तहत अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इसमें 0.05% का इजाफा किया गया है। इसके तहत अब कर्मचारियों को जमा राशि पर 8.10% की जगह 8.15% का ब्याज दर मिल सकेगा। पीएफ की ये ब्याज दर पिछले 40 वर्षों के न्यूनतम आंकड़े पर है।

नॉटीफिकेशन जारी कर, दी गई जानकारी

इपीएफओ ने नॉटीफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी कि केंद्र सरकार की वित्त मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए पीएफ की ब्याज दरों में 0.05% का इजाफा करने का निर्णय लिया है। जो ब्याज दर पहले 8.10% हुआ करती थी वो अब इसके बाद 8.15% हो जाएगी। इसका सीधा फायदा योजना से जुड़े लाभार्थियों तक अगस्त तक पहुंच जाएगा।

बीते दिनों में जारी हुआ था सर्कुलर

खबरों की माने तो इसका सर्कुलर 24 जुलाई सोमवार को जारी किया था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने तय किया था कि कर्मचारियों को मिलने वाले पीएफ की दर को 8.10% से बढ़ाकर 8.15% किया जाए। जिसको लेकर सरकार से सिफारिश भी की गई थी जिसे केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

ऐसे होती है पीएफ के लिए कटौती

पीएफ का पैसा कर्मचारियों के तनख्वाह से ही काटा जाता है। बता दें कि कर्मचारियों के तनख्वाह का 12 फीसदी हिस्सा काटा जाता है जिसमें से 8.33 फीसदी पेंशन योजना तो वहीं 3.67 फीसदी इपीएफ के खाते में पीएफ के लिया भेज दिया जाता है। आकड़ों की माने तो देश भर में EPFO के 6 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि देश के अंदर का एक बड़ा वर्ग इस योजना का लाभ ले सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026