---Advertisement---

Income Tax News: सावधान! ITR रिफंड स्कैम को लेकर आयकर विभाग ने करदाता को किया आगाह, जानें कैसे करें बचाव?

Income Tax News: आजकल ठग नए-नए तरीकों से आम लोगों को अपने धोखाधड़ी का शिकार बना रहे है। आयतर विभाग ने आईटीआर रिफंड स्कैम की जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 17, 2024 1:05 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आजकल ठग नए-नए तीरकों से आम लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे है। इसी बीच आयकर विभाग ने अपने करदाताओं को आईटीआर रिफंड को लेकर आगाह किया है। मालूम हो कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 थी। अब करदाताओं को आईटीआर रिफंड का इंतजार है। इसी बीच ठग इसी का फायदा उठाकर लोगों के बैंक अकाउंट से पैसा गायब कर रहे है। चलिए आपको बताते है आईटीआर रिफंड स्कैम के बार में और इससे कैसे बचा जा सकता है।

आयकर विभाग ने दी जानकारी

आपको बता दें कि मुंबई आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहें”।

इसके अलावा विभाग ने अपने पोस्ट के माध्यम से करदाताओं को सलाह दी कि वह कैसे कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर धोखाधड़ी से बच सकते है।

क्या है आईटीआर रिफंड स्कैम?

इस स्कैम के तहत आपके मोबाइल पर एक पॉप-अप नोटिफिकेशन या मैसेज आता है. संदेश में कहा गया है, ‘बधाई हो, आप 15000 रुपये के आयकर रिफंड के पात्र हैं। रिफंड पाने के लिए अपने खाते की 524XXXXXX77 जानकारी सत्यापित करें। यदि यह आपका खाता नहीं है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपने खाते की सही जानकारी दर्ज करें। जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं और अपनी बैंक जानकारी दर्ज करते हैं, तो आपके खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।

कैसे करें बचाव?

  • रिफंड का वादा करने वाले अजनबियों के अनचाहे संदेशों या कॉल का कभी जवाब न दें।
  • आयकर विभाग से होने का दावा करने वाले असत्यापित स्रोतों पर कभी भरोसा न करें।
  • कभी भी व्यक्तिगत विवरण जैसे ओटीपी बैंक खाता पैन और आफ़र विवरण साझा न करें।
  • आयकर विभाग से जुड़े होने का दावा करने वाले असत्यापित लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।

ऊपर दिए कुछ जरूरी दिशा- निर्देशों का पालन करके आप अपने बैंक अकाउंट को खाली होने से बचा सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026