---Advertisement---

Income Tax News: वेतनभोगी करदाता ध्यान दें। 15 जून से पहले आईटीआर दाखिल करने से हो सकता है भारी नुकसान, जानें डिटेल

Income Tax News: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई करदाताओं ने आईटआर दाखिल भी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2024 5:59 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है कई करदाताओं ने आईटआर दाखिल भी कर दिया है। मालूम हो कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है। वहीं अब वेतनभोगी करदाताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कई विशेषज्ञ सलाह देते है कि अगर आप वेतनभोगी है तो आप 15 जून के बाद ही आईटीआर फाइल करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

15 जून के बाद आईटीआर दाखिल क्यों करें?

दरअसल, फॉर्म-26AS यानी वार्षिक सूचना विवरण 15 जून तक आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी पूरी तरह से अपडेट है। आमतौर पर AIS और फॉर्म-26AS का डेटा 31 मई तक अपडेट किया जाता है। हालाँकि, कुछ जानकारी पहले भी उपलब्ध हो सकती है। ये सभी डेटा इनकम टैक्स चुकाने के लिए जरूरी हैं। सही और सटीक जानकारी होने से आईटीआर भरना आसान हो जाता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को भी 15 दिन के अंदर टीडीएस सर्टिफिकेट मिल जाता है।

आईटीआर दाखिल की अंतिम तारीख 31 जुलाई

गौरतलब है कि आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बताते चले कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है अगर कोई करदाता 31 जुलाई 2024 के बाद आईटीआर दाखिल करता है तो उसे बारी जुर्माना देना पड़ सकता है। हालांकि अगर कोई करदाता अधूरी जानकारी के साथ आईटीआर दाखिल करता है तो उसे भी भारी नुकसान हो सकता है। अगर कोई करदाता आयकर रिटर्न दाखिल करते समय फॉर्म में गलत जानकारी देता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को इंतजार करने की सलाह दी जाती है। गौरतलब है कि नौकरीपेशा लोग अपनी कंपनी से आईटीआर भरने के लिए जरूरी कागज की मांग कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जुलाई 21, 2026

DA Hike Update

जुलाई 19, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026