---Advertisement---

Income Tax News: करदाता ध्यान दें! जल्द खत्म होने जा रही है एडवांस टैक्स पेमेंट की अंतिम तारीख, जानें भुगतान करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Income Tax News: कई बार कई करदाता एकमुश्त भुगतान के बजाय अग्रिम भुगतान के माध्यम से किश्तों में कर का भुगतान करते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2024 6:04 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख तो खत्म हो चुकी है। लेकिन कई बार कई करदाता एकमुश्त भुगतान के बजाय अग्रिम भुगतान के माध्यम से किश्तों में कर का भुगतान करते हैं। करदाता एडवांस टैक्स पेमेंट ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकता है। लेकिन इसके लिए इनकम टैक्स की ओर से एक समयसीमा तय की जाती है। ऐसे में अब एडवांस टैक्स भुगतान की दूसरी किस्त की तारीख नजदीक आ रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

एडवांस टैक्स पेमेंट की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2024 है

आपको बता दें कि एडवांस टैक्स पेमेंट की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2024 है। गौरतलब है कि यह एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त है। मालूम हो कि आपको बता दें कि एडवांस टैक्स या अग्रिम कर का भुगतान चार किस्तों में किया जाना चाहिए, जिसकी अंतिम तारीख प्रत्येक तिमाही के आखिरी महीने की 15 तारीख है(Income Tax News)।

ऐसे कर सकते है ऑनलाइन भुगतान

  • एडवांस टैक्स भरने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद ई-पे टैक्स पर क्लिक करें, पैन, मोबाइल नंबर दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें। आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।
  • इसके बाद एडवांस टैक्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद असेसमेंट ईयर चुनें और एडवांस टैक्स चुनें।
  • कर राशि दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें। भुगतान विकल्प चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
  • भुगतान करने के लिए Pay Now पर क्लिक करें।

यह है एडवांस टैक्स पेमेंट की तारीख

●पहली किस्त – आपको बता दें कि एडवांस टैक्स पेमेंट की पहली किस्त की तारीख 15 June 2024 थी।

●दूसरी किस्त- दूसरी किस्त की आखिरी तारीख 15 सितंबर है, जिसमें करदाता को अनुमानित कर देनदारी का कम से कम 45 फीसदी जमा करना होगा।

●तीसरी किस्त- तीसरी किस्त की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2024 है।

●चौथी किस्त – चौथी किस्त की डेडलाइन 15 मार्च है, जिसमें टैक्स देनदारी का 100 फीसदी भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि करदाता इसके अनुसार अपना एडवांस टैक्स पेमेंट का भुगतान कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 7, 2026

H-1B Visa

जून 7, 2026

LPG Price Hike

जून 7, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Donald Trump

जून 5, 2026

RBI Monetary Policy

जून 5, 2026