---Advertisement---

Income Tax News: सावधान! करदाताओं पर आयकर विभाग की रहेगी पैनी नजर, नए बिल में मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव; यह लोग हो जाएं सावधान

Income Tax News: नए इनकम टैक्स कानून के तहत आयकर विभाग के अधिकारियों की करदाताओं पर पैनी नजर रहेगी, जो ई-मेल या अकाउंट भी एक्सेस कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 5, 2025 11:03 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतरामण ने संसद में नए इनकम टैक्स बिल पेश किया था, गौरतलब है कि इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल अब आयकर अधिकारियों कि करदाताओं पर पैरी नजर होगी। जानकारी के मुताबिक अधिकारी करदाताओं के खातों पर पैनी नजर रख सकते है। नए इनक टैक्स बिल में मंत्रालय ने यह प्रस्ताव रखा है ताकि टैक्स चोरी को रोका जा सके। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि कैसे करदाताओं के खाते पर आयकर विभाग की पैनी नजर रहेगी और किन्हें इससे सावधान होने की जरूरत है।

करदाताओं पर आयकर विभाग की रहेगी पैनी नजर

नए इनकम टैक्स कानून के तहत आयकर विधेयक, 2025 के नए मानदंड कर अधिकारियों के अधिकार का विस्तार करते हैं और उन्हें कर चोरी का संदेह होने पर व्यक्तियों के सोशल मीडिया खातों, ईमेल, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन निवेश और बैंक खातों तक पहुंच प्राप्त करने की अनुमति देते हैं। गौरतलब है कि अगर यह कानून संसद में पास हो जाता है तो 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो जाएगा। बताते चले कि जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल संसद में नया विधेयक पेश किया, तो उन्होंने इसे छह दशक पुराने कर ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन बताया।

इन करदाताओं को सावधान रहने की जरूरत – Income Tax News

आपको बता दें कि जो करदाता आईटीआर दाखिल करते वक्त बचाने या चोरी करने की कोशिश करते है या फिर अगर कोई कंपनी टैक्स चोरी करने की सोचती है तो इन सभी संबंधी चीजों पर आयकर विभाग के अधिकारियों की पैनी नजर रहती है, साथ ही नए कर कानून अधिकारियों के अधिकारों का विस्तार करते हैं और उन्हें कंप्यूटर, ऑनलाइन वित्तीय खातों और ईमेल तक पहुंच प्राप्त करने के लिए पासवर्ड और सुरक्षा कोड को बदलने की अनुमति देते हैं। हालाँकि, विधेयक का यह प्रावधान करदाताओं की गोपनीयता पर कुठाराघात करने का प्रस्ताव करता है, यदि अधिकारियों को संदेह हो कि वे कर चोरी कर रहे हैं (Income Tax News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi-Mumbai-Expressway

मार्च 11, 2026

Donald Trump

मार्च 11, 2026

Purvanchal Express

मार्च 10, 2026

Ganga Expressway

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 8, 2026