---Advertisement---

Income Tax News: खुशखबरी! नौकरीपेशा लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट में होगा इजाफा?

Income Tax News: सरकार नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन की मौजूदा सीमा को बढ़ाया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 27, 2023 12:13 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: अगर आप एक सैलरीड पर्सन हैं तो आपको जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जी हां, अगले साल बजट के दौरान इनकम (Income Tax News) वाले लोगों को सरकार राहत दे सकती है। मौजूदा समय में महंगाई दर नियंत्रण में है और विकास दर अपनी पटरी पर सही से चल रही है। ऐसे में करदाताओं के लिए एक बड़ा ऐलान हो सकता है। दरअसल सैलरीड पर्सन को स्टैंडर्ड टैक्स डिडक्शन में 1 लाख रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। आगे जानें क्या है पूरी डिटेल।

नौकरीपेशा लोगों को मिल सकती है स्टैंडर्ड डिडक्शन में छूट

आपको बता दें कि अगले साल के बजट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी नौकरीपेशा लोगों को टैक्स में कुछ छूट मिलने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार का बजट अंतरिम बजट होगा, क्योंकि अगले साल देश में आम चुनाव है। ऐसे में लोगों को इस बार अधिक उम्मीद लग रही हैं कि सरकार नौकरीपेशा लोगों को टैक्स में बड़ी छूट दे सकती है।

स्टैंडर्ड डिडक्शन की बढ़ेगी लिमिट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष कर में इजाफा हुआ है। खबरों में बताया जा रहा है कि लगभग 17 फीसदी की उछाल देखी गई है। यही वजह है कि कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि सरकार मौजूदा स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को बढ़ा सकती है। मालूम हो कि वर्तमान समय में स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 50 हजार रुपये है। मगर इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक किया जा सकता है।

इन पर मिलता है स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि यात्रा, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, किताबें, स्टाफ वेतन, वाहन संचालन, रखरखाव, मोबाइल खर्च जैसे खर्चों को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को बढ़ाया जाना चाहिए। ऐसा करने से नौकरीपेशा लोगों को काफी बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है।

क्या होता है स्टैंडर्ड डिडक्शन

स्टैंडर्ड डिडक्शन वह रकम होती है, जो आपकी इनकम से सीधे काटकर अलग कर दी जाती है। इसके बाद बची हुई आय पर ही टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। इससे कुल टैक्स की रकम कम हो जाती है। इसकी मदद से कई बार नौकरीपेशा लोग टैक्स की देनदारी से बच भी जाते हैं। वर्तमान समय में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50 हजार रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026