---Advertisement---

Income Tax News: खुशखबरी! आयकर विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर शुरू की नई सुविधा, जानें ट्रैक करने का पूरा प्रोसेस

Income Tax News: आईटीआर दाखिल प्रक्रिया को आसाना बनाने के लिए आयकर विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 11, 2024 6:09 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल प्रक्रिया को आसाना बनाने के लिए आयकर विभाग ने अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से करदाताओं को लंबित कार्रवाई की जानकारी रखने में काफी मदद मिलेगी। मालूम हो कि आईटीआर भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है। ई-प्रोसीडिंग नाम का यह टैब पोर्टल के अंदर ही उपलब्ध है। इसकी मदद से अब करदाता आयकर विभाग द्वारा जारी विभिन्न नोटिस, सूचनाएं और पत्र आसानी से देख सकेंगे।

क्या है आयकर विभाग का नया फिचर

ई-प्रोसीडिंग टैब की मदद से पंजीकृत उपयोगकर्ता आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए विभिन्न नोटिस और संचार को देखने और उनका जवाब देने में सक्षम होंगे। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि करदाताओं को आयकर विभाग के ऑफिस का चक्कर नही काटना पड़ेगा। वह घर बैठे पोर्टल की मदद से नोटिस का जवाब दे सकेंगे।

कैसे करें लॉगिन?

सबसे पहल उपयोगकर्ताओं को अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। उसके बाद अपना पासवर्ड और यूजर आईडी दर्ज करना होगा। इस सेवा तक पहुंचने के लिए, उपयोगकर्ताओं को एक सक्रिय पैन कार्ड, ई-फाइलिंग पोर्टल के लिए एक वैध उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड और आयकर विभाग से संबंधित नोटिस, सूचना या पत्र की आवश्यकता होगी। वहीं कुछ मामले में एक्टिव TAN की भी आवश्यकता हो सकती है। इनकम टैक्स का यह नया फीचर करदाताओं को काफी मदद करेगा। इससे करदाताओं का काफी समय बचेगा। जोकि वह दूसरे जगह इस्तेमाल कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

मार्च 3, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026