---Advertisement---

Income Tax News: SFT दाखिल करने की अंतिम तारीख जारी, देरी होने पर देना पड़ सकता है मोटा जुर्माना

Income Tax News: आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे एसएफटी दाखिल करने की अंतिम तारीख दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2024 4:18 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: आईटीआर दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है। कई करदाताओं ने तो आईटीआर दाखिल भी कर दिया है। इसी को लेकर आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे एसएफटी दाखिल करने की अंतिम तारीख दी गई है।

SFT को लेकर आयकर विभाग ने दी जानकारी

बता दें कि आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“रिपोर्टिंग संस्थाएँ कृपया ध्यान दें! आपके वित्तीय लेन-देन विवरण (एसएफटी) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है। समय पर और सटीक रूप से दाखिल करके जुर्माना से बचें”।

कौन दाखिल करता है SFT?

वित्तीय लेन-देन की जानकारी का विवरण यानी एसएफटी निर्दिष्ट या रिपोर्ट करने योग्य वित्तीय लेन-देन है। इसमे विदेशी मुद्रा डीलर, बैंक, उप-रजिस्ट्रार, एनबीएफसी, डाकघर, बांड/डिबेंचर जारीकर्ता, म्यूचुअल फंड ट्रस्टी, लाभांश का भुगतान करने वाली या शेयर वापस खरीदने वाली कंपनी शामिल हैं।

Income Tax News: 31 मई है अंतिम तारीख

आयकर विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 मई 2024 है। अगर किसी कारण से एसएफटी दाखिल करने की तारीख निकल जाती है तो करदाताओं को भारी नुकसान हो सकता है। एसएफटी रिटर्न दाखिल करने में देरी होने पर हर दिन 1000 रूपये तक का जुर्माना लग सकता है। गौरतलब है कि एसएफटी के जरिए आयकर विभाग एक व्यक्ति द्वारा किए गए उच्च लेन-देन को ट्रेक करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 26, 2026

Delhi News

अप्रैल 26, 2026

COVID-19 DA Frozen

अप्रैल 26, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 26, 2026

Vande Bullet Train

अप्रैल 26, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 25, 2026