---Advertisement---

भारतीय बिजनेसमैन का विदेश में बजा डंका, Ratan Tata को मिला Australia का शीर्ष नागरिक सम्मान

Ratan Tata: इंडिया के दिग्गज बिजनेसमैन में से एक रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया राजदूत ने इसकी पुष्टि की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 25, 2023 1:07 अपराह्न

Ratan Tata
Follow Us
---Advertisement---

Ratan Tata: भारत का दिग्गज कारोबारी और टाटा संस के उपाधिप्राप्त चेयरमैन रतन टाटा को विदेश से एक बड़ी उपलब्धि मिली है। आपको बता दें कि रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से नवाजा गया है। इस बात की पुष्टि भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने की है। बैरी ओ फैरेल ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा कि भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी काफी योगदान रहा है। उन्होंने रतन टाटा को दिग्गज परोपकारी बताया।

ऑस्ट्रेलिया राजदूत ने दी जानकारी

बैरी ओ फैरेल ने अपने ट्वीट में कहा कि रतन टाटा न केवल भारत में व्यापार, उद्योग, परोपकार के लिए दिग्गज है। उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। भारत- ऑस्ट्रेलिया संबंधों के प्रति रतन टाटा की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर उन्हें ऑर्डर ऑफर ऑस्ट्रेलिया सम्मान प्राप्त करते हुए खुशी हो रही है।

ये भी पढ़ें: Adani Meets Sharad Pawar: दिग्गज कारोबारी Gautam Adani ने शरद पवार से की लंबी मुलाकात, NCP प्रमुख ने इस मामले में किया था सपोर्ट

Ratan Tata बने मानद अधिकारी

इसके अलावा रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बायलेट्रल संबंध, व्यापार, निवेश और परोपकारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में मानद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Ratan Tata देश के अमीरों में से एक

मालूम हो कि रतन टाटा की गिनती भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में होती है। वहीं, टाटा ट्रस्ट के जरिए वे कई परोपकारी कार्यों से जुड़े रहते हैं। वे अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा परोपकार और दान में देते हैं। खबरों की मानें तो रतन टाटा अपनी आय का 60 से 70 फीसदी हिस्सा दान कर देते हैं। आपको  बता दें कि इससे पहले देश में कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपये का दान दिया था। अमीरों की लिस्ट 2022 के मुताबिक, रतन टाटा को 421वें पायदान पर रखा गया था। एक अनुमान के मुताबिक, उनके पास 4000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026