---Advertisement---

Indian Railways का बड़ा फैसला, जयपुर-उदयपुर रूट पर चलाने वाली स्पेशल ट्रेन का प्रतिदिन होगा संचालन, पर्यटकों को ऐसे होगा जबरदस्त बेनिफिट

Indian Railways: अगर आप भी दिल्ली से या जयपुर से उदयपुर की यात्रा करने की सोच रहे है तो भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 15, 2026 5:05 अपराह्न

Indian Railways
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: अगर आप भी दिल्ली से या जयपुर से उदयपुर की यात्रा करने की सोच रहे है तो  Indian Railways की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके बाद पर्यटकों को लाभ मिलेगी। सबसे खास बात है कि इससे जयपुर-उदयपुर से आने जाने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। आज से यह आदेश लागू कर दिया गया है। दरअसल यात्रियों की भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल सेवा को नियमित दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा में परिवर्तित कर दिया है। चलिए आपको बताते है रूट समेत अन्य जरूरी डिटेल

जयपुर-उदयपुर रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन का प्रतिदिन होगा संचालन

दी जानकारी के  मुताबिक ट्रेन संख्या 20993 (जयपुर-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) 15 अप्रैल, 2026 से प्रतिदिन चलेगी। माना जा रहा है कि इससे प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर इस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह सुबह जयपुर से चलेगी।

इसके बाद यह ट्रेन कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, मावली, राणाप्रतापनगर होते हुए उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वहीं अगर वापसी की बात करें तो ट्रेन नंबर 20994 उदयपुर सिटी ट्रेन रोजाना दोपहर 3:05 बजे चलती है और जयपुर रात 10:25 बजे पहुंचती है। सबसे खास बात है कि दिल्ली और एनसीआर के यात्री भी इस ट्रेन से उदयपुर पहुंच सकेंगे।

पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है उदयपुर

राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर अपनी झीलों, महलों और शाही विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसे “सिटी ऑफ लेक्स” भी कहा जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों का अनोखा संगम उदयपुर को पर्यटन के लिहाज से बेहद खास बनाता है। बता दें कि उदयपुर में बड़ी संख्या में झीलें है। इसके अलावा यग शाही महल और ऐतिहासिक धरोहर के लिए भी जानी जाती है। इसके साथ ही अरावली पहाड़ियों से घिरा उदयपुर प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है।

यहां का शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देता है। वहीं अब उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग का हॉटस्पॉट बन चुका है। साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी भी उदयपुर घूमने के लिए आते है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कई मायनों में यह एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026