---Advertisement---

Inflation: बढ़ती महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, सब्जियों की कीमतों के साथ बढ़ सकती है EMI

Inflation: मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई आम आदमी की जेब पर भारी असर डालते हुए नजर आ रही है। सब्जियों से लेकर फलों तक के दामों में काफी इजाफा देखने को मिला है। टमाटर के दाम तो आसमान छूते हुए नजर आ रहे हैं। रिटेल मार्केट में टमाटर 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 6, 2023 8:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Inflation: मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई आम आदमी की जेब पर भारी असर डालते हुए नजर आ रही है। सब्जियों से लेकर फलों तक के दामों में काफी इजाफा देखने को मिला है। टमाटर के दाम तो आसमान छूते हुए नजर आ रहे हैं। रिटेल मार्केट में टमाटर 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे हैं। ऐसे में लोग बिना टमाटर की सब्जी ही खाना पसंद कर रहे हैं। वही अदरक, नींबू, मिर्ची और बाकी सब्जियों का भी यही हाल चल रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, महंगाई की मार अभी खत्म नहीं होने वाली सब्जियों से लेकर फलों के बाद आपकी ईएमआई भी बढ़ सकती है।

25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए आरबीआई की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि, एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई तो आपकी एमआई भी बढ़ सकती है। आपको बता दें कि, आरबीआई की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि, सब्जियों की कीमत में इजाफे की वजह से ब्याज दरों में कटौती के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आरबीआई ने बताया कि, अगस्त में होने वाली एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है।

Also Read: ‘UCC’ के मुद्दे पर ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ ने की बैठक, मुस्लिम लॉ बोर्ड ने कहा- विरोध करना है तो सिर्फ एक क्लिक…

अगले साल ही देखने को मिल सकती है ब्याज दरों में कटौती

सब्जियों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केयरएज की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा का कहना है कि, गर्मियों के महीनों में आमतौर पर सब्जियों की कीमतों में अंतर देखने को मिलती है। इससे आरबीआई की पॉलिसी प्लान में फिलहाल बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि, फूड प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है उसे ब्याज दरों में कटौती की की उम्मीदों को थोड़ा झटका जरूर लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में कटौती अब अगले साल ही देखने को मिल सकती है।

Also Read: MP News: NSA के बाद प्रवेश शुक्ला पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिए आदेश, आदिवासी पर किया था पेशाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026