IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages: शिवभक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, मात्र इतने रूपये में करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, चेक करें आइटनरी

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages: शिवभक्तों को रेलवे ने बड़ा तोहफा देते हुए 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा की एक आइटनरी तैयार की है।

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

फोटो क्रेडिट - AI जेनरेटेड

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages: शिवभक्तों को रेलवे ने बड़ा तोहफा देते हुए 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा की एक आइटनरी तैयार की है। यह टूर 11 रात और 12 दिन का होने वाला है। सबसे खास बात है कि इस यात्रा में यात्रियों को किसी प्रकार की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आईआरसीटीसी द्वारा रहने, घूमने और खाने-पीने की पूरी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा खाने पीने की बात करें तो यात्रियों को ट्रेन के अंदर और होटल तक ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages में ही दिया जाएगा। चलिए आपको बताते है यात्रा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स।

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages में क्या है खास

आईआरसीटीसी द्वारा दी जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा “7 ज्योतिर्लिंग यात्रा” कराई जा रही है।

ये सभी स्थान तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। बता दें कि यात्रा की शुरूआत गोरखपुर से 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 8 मई 2026 तक चलेगी। इन करीब 12 दिनों में यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। यह यात्रा ट्रेन से होगी, जिसमे स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी के कोच शामिल होंगे।

कितना होगा किराया?

अगर किराए की बात करें तो, 2nd एसी की कितना होगा किराया – वयस्कों के लिए सिंगल/डबल/ट्रिपल का किराया – 53260 रूपये होगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 51370 रूपये देने होंगे। इसके अलावा अगर 3rd एसी की बात करें तो वयस्कों के लिए सिंगल/डबल/ट्रिपल का किराया – 40000 रूपये होगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए ये किराया 38430 होगा। वहीं स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले – वयस्कों के लिए सिंगल/डबल/ट्रिपल का किराया – 23500 रूपये होगा। वहीं हीं 5 से 11 साल के बच्चे के लिए ये किराया 22160 रूपये होगा।

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages में रहने की क्या होगा सुविधा

अगर रहने की बात करें तो स्लीपर क्लास वाले यात्रियों को नॉन-एसी होटलों में ठहरने की सुविधाएं दी जाएंगी। तो वहीं थर्ड एसी वाले यात्रियों के लिए एयर कंडीशनर वाले बजट होटलों में ठहरने की सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं सेकेंड एसी वाले यात्रियों को भी एयर कंडीशनर वाले बजट होटलों में ठहरने की सुविधाएं दी जाएंगी।

साथ ही सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का भोजन दिया जाएगा। हालांकि यह भोजन पूरी तरह से शाकाहारी होंगे। पैकेज श्रेणी के अनुसार सभी परिवहन और दर्शनीय स्थल घुमाया जाएगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा भी दिया जा रहा है। पेशेवर और मैत्रीपूर्ण टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं दी जाएंगी। IRCTC टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरी यात्रा के दौरान आपके साथ रहेंगे।

 

 

 

 

Exit mobile version