माथे पर गोल टोपी, चेहरे पर मुस्कान! बस यात्रा में Premanand Maharaj को सुन रहे मुस्लिम युवक को देख अटकी नजरें, भाव विभोर कर रहा वीडियो

Premanand Maharaj के अनुयायी करोड़ों की संख्या में हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें एक मुस्लिम युवक प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को देख लोग भाव विभोर हो रहे हैं।

Premanand Maharaj

Picture Credit: सोशल मीडिया

Premanand Maharaj: आस्था का कोई तय दायरा नहीं होता। इसकी कई बानगी दुनिया देख चुकी है। विशेष तौर पर भारत की बात करें तो यहां विभिन्न समुदाय से आने वाले लोगों आपसी सौहार्द के साथ एक-दूजे का सम्मान करते हैं। इसी से जुड़ा एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

वायरल वीडियो में एक मुस्लिम युवक अपनी बस यात्रा के दौरान चेहरे पर शांत मुस्कान लिए गुरु प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुन रहा है। प्रेमानंद महाराज जो सनातन परंपरा में विश्वास रखते हैं। करोड़ों हिंदुओं की नजर में पूज्यनीय हैं। ऐसे गुरु को माथे पर टोपी लगाए एक मुसलमान युवक द्वारा सुना जाना लोगों की नजरें अटका रहा है। इस वायरल वीडियो को देख लोग भाव विभोर हो रहे हैं।

गुरु Premanand Maharaj को मुस्लिम युवक द्वारा सुनते को देख अटकी नजरें!

आम तौर पर गुरु प्रेमानंद महाराज हिंदू धर्म से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। उनके मुख से रामायण, महाभारत, भगवत गीता में लिखे गए श्लोक आदि सुने जाते हैं। ऐसे में ऐसे हिंदू धर्मगुरु को यदि कोई मुस्लिम युवक सुने तो बात असाधारण जरूर लगती है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो के माध्यम से सामने आया है।

दी लॉजिकल इंडियन नामक इंस्टाग्राम हैंडल से जारी वायरल वीडियो में एक मुस्लिम युवक बस यात्रा करता नजर आ रहा है। माथे पर गोल टोपी पहने और चेहरे पर शांत भाव लिए मुस्लिम युवक प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुन रहा है। गुरु प्रेमानंद को सुनते हुए युवक प्रवचनों की आध्यात्मिक दुनिया में खोया हुआ नजर आ रहा है।

इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो देख लोगों की नजरें अटक जा रही हैं। मुस्लिम युवक के चेहरे पर झलक रही भक्ति बताती है कि आध्यात्मिकता हर जगह हमारे साथ चलती है। प्रेमानंद महाराज को सुनते युवक से जुड़ा वायरल वीडियो सुर्खियों का विषय बन गया है।

भाव विभोर कर रहा बस यात्रा से जुड़ा वायरल वीडियो!

करोड़ों की संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज के अनुयायी हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तक गुरु प्रेमानंद महाराज की बातों से प्रभावित नजर आते हैं। कई बार दंपति ने राधा केली कुंज आश्रम पहुंच कर गुरु जी से मुलाकात भी की है। प्रेमानंद महाराज की प्रेम और भक्ति की शिक्षाएं सार्वभौमिक रूप से गूंजती हैं।

ये विविधतापूर्ण भारत में सद्भाव के अदृश्य धागे बुनती है। इसका साक्षात उदाहरण बस यात्रा से जुड़ा वायरल वीडियो है। कैसे इस्माम में विश्वास रखने वाला एक मुस्लिम युवक शांत भाव के साथ प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुन रहा है। ये दर्शाता है कि आस्था की सीमा नहीं होती। मुस्लिम युवक को देख लोग भाव विभोर होते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Exit mobile version