---Advertisement---

LPG Price Hike: यूएस-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत में बढ़े एलपीजी के दाम, क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में होगा बड़ा उलटफेर? जानें सबकुछ

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में भी वृद्धि हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 7, 2026 11:11 पूर्वाह्न

LPG Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

LPG Price Hike: यूएस-ईरान-इजरायल युद्ध के असर अब दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं अब भारत में भी इसका असर शुरू हो चुका है। दरअसल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में लगभग 115 रुपये की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि मीडिल ईस्ट में हो रहे संघर्ष से जुड़ी वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के बीच आया है। जिसके बाद अब कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी होने जा रही है। और अगर ऐसा होता है तो मोदी सरकार का क्या कदम होना चाहिए।

भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि – LPG Price Hike

ईरान-इजरायल युद्ध के असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल घरेलू गैंस सिलेंडर के दामों में 60 रूपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में लगभग 115 रुपये की वृद्धि हुई है। माना जा रहा है कि इसका सीधा असर आम आदमी और होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारों पर पड़ेगा। यानि यह तो साफ है कि बढ़े दाम के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि अगर युद्ध ऐसे ही चलता है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।

क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त उलटफेर की उम्मीद

बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी संकट मंडराने लगा है। गौरतलब है कि हालिया तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुँच गई हैं। भारत को अब सस्ता रूसी तेल महंगा मिल रहा है, क्योंकि ‘सेंक्शन डिस्काउंट’ अब ‘स्कैरसिटी प्रीमियम’ में बदल गया है। शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है, जिससे निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

यानि यह तो साफ है कि अगर यह युद्ध यूं ही चला तो भारत में महंगाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। गौरतलब है कि अगर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते है तो खाने-पीने की चीजों से लेकर सफर भी महंगा होने की उम्मीद है। हालांकि अब देखना होगा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार इससे कैसे बाहर निकलती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 7, 2026

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final

मार्च 7, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 7, 2026

US Waiver on Russian Oil

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026