बिजनेस हब से लेकर शिक्षा केंद्र तक, Lucknow-Kanpur Expressway के शुरू होते ही लाखों लोगों को ऐसे होगा फायदा, जानें सबकुछ

Lucknow-Kanpur Expressway के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। साथ ही यह लाखों लोगों के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

Lucknow-Kanpur Expressway

फाइल फोटो

Lucknow-Kanpur Expressway: यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का हब बनता जा रहा है। लगातार राज्य में निर्माण कार्य जारी है। इसी बीच अब Lucknow Kanpur Expressway को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यह एक्सप्रेसवे लगभग तैयार हो चुका है और जल्द इसका संचालन शुरू हो सकता है। मालूम हो कि इसके शुरू होने से लखनऊ से कानपुर की दूरी केवल 30 से 45 मिनट की रह जाएगी।

जबकि अभी 2 से 3 घंटे का समय लगता है। वहीं एनएचएआई ने इसे लेकर एक अहम जानकारी दी है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इस कॉरिडोर के किनारे व्यवसाय, शिक्षा केंद्र और रोजगार के अवसर मौजूद हैं। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Lucknow Kanpur Expressway ऐसे साबित होगा गेमचेंजर

एनएचएआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण विकास गलियारे के रूप में उभर रहा है, जो राज्य के दो प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क को मजबूत कर रहा है। यात्रा के समय को काफी कम करके और रसद दक्षता में सुधार करके, यह एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, व्यापार को गति दे रहा है और गलियारे के साथ-साथ व्यवसायों, शिक्षा केंद्रों और रोजगार के नए अवसर खोल रहा है।

आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना और उन्नत सड़क सुरक्षा उपायों जैसे नियंत्रित पहुंच, सर्विस रोड, अंडरपास, स्पष्ट संकेत और उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणालियों के साथ निर्मित यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के दीर्घकालिक आर्थिक विकास को गति देते हुए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करता है”।

लाखों लोगों के लिए साबित होगा गेमचेंजर

माना जा रहा है कि Lucknow Kanpur Expressway कई मायनों में एक गेंमचेंजर साबित होने जा रहा है। साथ ही लाखों लोगों तक इसका फायदा पहुंचेगा। सबसे अच्छी बात है कि दोनों शहरों की दूरी केवल 30-45 मिनट की रह जाएगी। बता दें कि बड़ी संख्या में प्रतिदिन काम के सिलसिले में, पढ़ाई के सिलसिले में, व्यवसाय के लिए साथ ही अन्य कार्यों के लिए कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर करते है।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से समय की काफी बचत होगी। इसके साथ-साथ जाम की झंझट से निजात मिलेगी। अभी घंटों लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

 

 

Exit mobile version