---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ के इन दो प्राइम लोकेशन पर खरीदे अपने सपनों का घर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानें महत्वपूर्ण डिटेल

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी जानकारी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 15, 2026 6:15 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इसी बीच अब एलडीए ने घर खरीदारों को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि प्राधिकरण की तरफ से दो शानदार लोकेशन पर घर दिया जा रहा है। साथ ही इस दौरान खरीदारों को कई प्रकार की छूट भी दी जा रही है। वहीं अगर प्राइस की बात करें तो दाम भी कम रखा गया है। चलिए आपको बताते है कि इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इन दो प्राइम लोकेशन पर खरीदे अपने सपनों का घर

एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “दो शानदार लोकेशन, दो बेहतरीन ऑप्शन, ऐशबाग मिल रोड पर स्थित ऐशबाग स्क्वायर एवं राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने, बसंत कुंज योजना पर स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट्स के लिए पंजीकरण प्रारंभ हैं।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2026 तक है।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए http://registration.ldalucknow.in पर विजिट करें। तो जल्दी कीजिए और अपने सपनों को एक खास पता दीजिए”।

पहले आओ पहले पाओ के तहत खरीदे घर

दी जानकारी के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण की ‘पहले आओ–पहले पाओ योजना’ के अंतर्गत साकार करें अपने घर का सपना। लखनऊ शहर की प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK एवं 3BHK फ्लैट्स उपलब्ध है।

ऑफर सिर्फ श्रवण, स्मृति, पूर्वा, सनराइज (मृगशिरा) अपार्टमेंट्स पर लागू – ₹20 लाख से ₹50 लाख तक के फ्लैट्स पर – ₹1 लाख की छूट । ₹50 लाख से ₹75 लाख तक के फ्लैट्स पर – ₹1.5 लाख की छूट। ₹75 लाख से अधिक के फ्लैट्स पर – ₹2 लाख की छूट।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026