---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway शुरू होते ही इन गाड़ियों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, स्पीड लिमिट पर भी प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, जानें सबकुछ

Delhi Dehradun Expressway का संचालन शुरू हो चुका है। साथ ही प्राधिकरण ने इन गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 24, 2026 5:50 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हो चुका है। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। हम बात कर रहे है Dehradun Expressway के बारे में, यह एक्सप्रसवे कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूसरी केवल 2.5 घंटे की रह गई है। इसके अलावा हरिद्वार और मसूरी जैसे हिल स्टेशन जाना और आसान हो गया है। हालांकि अब प्राधिकरण की तरफ से कई गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi Dehradun Expressway पर इन गाड़ियों का नहीं होगा संचालन

देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत Delhi Dehradun Expressway पर कई गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दी जानकारी के अनुसार बाईक ( टू व्हीलर), ऑटो ( थ्री व्हीलर) और ट्रैक्टर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई गाड़ी इस एक्सप्रेसवे से गुजरती है तो उसपर भारी भरकम जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही उसे सीज कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां तेज रफ्तार से चलेगी। चूंकि इन गाड़ियों की स्पीड कम होती है तो एक्सीड़ेंट होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा सहारानपुर समेत कई कट पर पुलिस की तैनाती भी की गई है, ताकि इनमे में से किसी प्रकार के वाहन एक्स्प्रेसवे पर ना दौड़ सके।

इस एक्सप्रेसवे पर कितनी होगी स्पीड

एनएचएआई यानि (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा दी जानकारी के अनुसार स्पीड लिमिट तय कर दी गई है। अगर तय स्पीड से अधिक कोई चालक चलाता है तो इसे मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। अगर स्पीड लिमिट की बात करें तो Delhi Dehradun Expressway पर कार की लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

वहीं बस और ट्रक की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। बताते चले कि एक्सप्रेसवे पर यातायात की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। मार्ग पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे और वाहन गति पहचान प्रणाली (वीएसडीएस) स्थापित की गई हैं। ये प्रणालियाँ गति सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों का स्वतः पता लगाती हैं और डिजिटल ई-चालान जारी करती हैं।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026