---Advertisement---

Lucknow News: मॉल से लेकर जिम तक, LDA लखनऊ की प्राइम लोकेशन पर बनाएगा रिवर व्यू अपार्टमेंट; 4000 परिवारों को मिलेगा उनके सपनों का घर

Lucknow News: जल्द एलडीए लखनऊ की सबसे प्राइम लोकेशन पर दो परियोजनाएं विकासित की जाएंगी। जहां 4000 परिवारों को सपनों का घर मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 17, 2025 2:12 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: LDA यानि Lucknow Development Authority लगातार लखनऊ वासियों को अपने सपनों का घर देने में लगी हुए है। प्राधिकरण द्वारा कई तरह की विशेष परियोजनाएं चलाई जा रही है, ताकि कम दामों में लोग अपने सपनों के घर में रह सकें। वहीं अब जल्द एलडीए लखनऊ की सबसे प्राइम लोकेशन पर दो परियोजनाएं विकासित की जाएंगी। जिससे माना जा रहा है कि करीब 4000 परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। मालूम हो कि काम के सिलसिले में बड़ी संख्या में यूपी के अलग-अलग जिलों से लोग लखनऊ में रहने के लिए आते है। हालांकि अभी दामों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। चलिए आपको बताते है इन दोनो परियोजनाओं की खासियत।

LDA लखनऊ की प्राइम लोकेशन पर बनाएगा रिवर व्यू अपार्टमेंट

एलडीए की बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहें। बैठक में लखनऊ की प्राइम लोकेशन पर दो परियोजनाएं बनाने पर सहमित बनी हुई है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी है।

दी जानकारी के अनुसार 3300 करोड़ की लागत से लखनऊ की सबसे प्राइम लोकेशन पर विकसित की जाएंगी दो परियोजनाएं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इन परियोजनाओं के संबंध में स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक की। इस दौरान 1090 चौराहे पर होटल-कॉम्पलेक्स, गोमती नदी के किनारे एलडीए ग्रुप हाउसिंग को लेकर आएगा। शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे रिवर व्यू अपार्टमेंट निर्मित किये जाएंगे।

4000 परिवारों को मिलेगा उनके सपनों का घर – Lucknow News

प्राधिकरण द्वारा दी जानकार के अनुसार लगभग 4000 परिवारों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं मिलेगी। सोसाइटी के अंदर जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब एवं योगा सेंटर समेत सभी जरूरी चीजों का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि इन परियोजनाओं से शहर में हाउसिंग, पर्यटन व व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को घर तो मिलेगा ही, साथ ही रोजगार में जबरदस्त वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा आसापास मॉल, होटल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है (Lucknow News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026