Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने के इच्छुक आवंटियों के लिए अब समय तेजी से निकल रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत आवेदन करने और बकाया राशि का निपटारा करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में जिन लोगों पर प्रॉपर्टी, प्लॉट या अन्य आवंटनों का बकाया है, वे समय रहते आवेदन कर आर्थिक राहत प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र आवंटियों को ब्याज में राहत दी जा रही है, जिससे वर्षों से लंबित बकाया का बोझ काफी कम हो सकता है। बता दें कि ओटीएस के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2026 है।
क्या है OTS-2026 योजना?
वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना का उद्देश्य उन आवंटियों को राहत देना है, जो किसी कारणवश समय पर अपनी किस्तें जमा नहीं कर सके और जिन पर पेनल ब्याज का अतिरिक्त भार बढ़ गया।
एकमुश्त समाधान योजना (OTS) – 2026
दण्ड एवं चक्रवृद्धि ब्याज से मुक्ति पाएं साधारण ब्याज से गणना कराएं
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई, 2026
अधिक जानकारी हेतु:
विजिट- https://t.co/b6zIBAAqQW
संपर्क- भूतल, कमेटी हॉल, प्राधिकरण कार्यालय, विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ
टोल फ्री-… pic.twitter.com/mWRci22Ksw— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) June 27, 2026
योजना के तहत पात्र आवंटी केवल मूल बकाया और सामान्य ब्याज जमा कर अपने खाते का निपटारा कर सकते हैं, जबकि पेनल ब्याज में छूट का लाभ दिया जा रहा है।
OTS-2026 आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी – Lucknow News
- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन।
- सम्पत्तियों एवं मानचित्र संबंधित जानकारी के लिए upots.in विजिट करें।
- ऑफलाइन आवेदन में आवेदक की उपस्थिति में ही OTP का वेरिफिकेशन।
- ₹100 से ₹11,000 तक निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क (श्रेणी के अनुसार)।
- निर्धारित 3 माह की अवधि के भीतर ही मान्य।
योजना के प्रमुख लाभ
- दण्ड ब्याज से राहत, केवल साधारण ब्याज देय।
- आवेदन के 3 माह के भीतर त्वरित निस्तारण।
- एकमुश्त भुगतान पर 3% तक की अतिरिक्त छूट।
OTS-2026 योजना निम्न सम्पत्तियों पर लागू
- आवासीय संपत्तियां (ग्रुप हाउसिंग सहित)।
- व्यवसायिक संपत्तियां।
- सरकारी/अर्द्ध-सरकारी आवंटन।
- स्कूल, संस्थान एवं चैरिटेबल भूखंड।
- सहकारी आवास समितियां।
मानचित्र डिफाल्टर प्रकरण। - Registration।
