---Advertisement---

Lucknow News: ओटीएस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तारीख जल्द, ब्याज मुक्त बकाया राशि का ऐसे करें निपटारा, जानें सबकुछ

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने के इच्छुक आवंटियों के लिए अब समय तेजी से निकल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 28, 2026 4:53 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने के इच्छुक आवंटियों के लिए अब समय तेजी से निकल रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत आवेदन करने और बकाया राशि का निपटारा करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में जिन लोगों पर प्रॉपर्टी, प्लॉट या अन्य आवंटनों का बकाया है, वे समय रहते आवेदन कर आर्थिक राहत प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र आवंटियों को ब्याज में राहत दी जा रही है, जिससे वर्षों से लंबित बकाया का बोझ काफी कम हो सकता है। बता दें कि ओटीएस के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2026 है।

क्या है OTS-2026 योजना?

वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना का उद्देश्य उन आवंटियों को राहत देना है, जो किसी कारणवश समय पर अपनी किस्तें जमा नहीं कर सके और जिन पर पेनल ब्याज का अतिरिक्त भार बढ़ गया।

योजना के तहत पात्र आवंटी केवल मूल बकाया और सामान्य ब्याज जमा कर अपने खाते का निपटारा कर सकते हैं, जबकि पेनल ब्याज में छूट का लाभ दिया जा रहा है।

OTS-2026 आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी – Lucknow News

  • ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन।
  • सम्पत्तियों एवं मानचित्र संबंधित जानकारी के लिए upots.in विजिट करें।
  • ऑफलाइन आवेदन में आवेदक की उपस्थिति में ही OTP का वेरिफिकेशन।
  • ₹100 से ₹11,000 तक निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क (श्रेणी के अनुसार)।
  • निर्धारित 3 माह की अवधि के भीतर ही मान्य।

योजना के प्रमुख लाभ

  • दण्ड ब्याज से राहत, केवल साधारण ब्याज देय।
  • आवेदन के 3 माह के भीतर त्वरित निस्तारण।
  • एकमुश्त भुगतान पर 3% तक की अतिरिक्त छूट।

OTS-2026 योजना निम्न सम्पत्तियों पर लागू

  • आवासीय संपत्तियां (ग्रुप हाउसिंग सहित)।
  • व्यवसायिक संपत्तियां।
  • सरकारी/अर्द्ध-सरकारी आवंटन।
  • स्कूल, संस्थान एवं चैरिटेबल भूखंड।
  • सहकारी आवास समितियां।
    मानचित्र डिफाल्टर प्रकरण।
  • Registration।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026