Lucknow News: अगर आप भी अपने घर का पेनल्टी चार्जेस और चक्रवृद्धि ब्याज देते-देते थक चुके है, तो एलडीए यानि ( लखनऊ विकास प्राधिकरण) ओटीएस योजना लेकर आने वाले है। जिसका पंजीकरण 3 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस योजना के तहत दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी।
एकमुश्त समाधान योजना (OTS) – 2026
दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से मुक्ति पाएं
साधारण ब्याज से गणना कराएंप्राधिकरण की सम्पत्तियों के बकाया किस्त/धनराशि पर दण्ड ब्याज से छूट पाने का स्वर्णिम एवं अन्तिम अवसर
आवेदन करने की तिथि: 18.04.2026 से प्रारंभ
अधिक जानकारी हेतु :… pic.twitter.com/BsmJGMCpI0
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) April 11, 2026
इसके अळावा साधारण ब्यान से गणना किया जाएगा और उतनी ही रााशि जमा करना होगी। एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एकमुश्त समाधान योजना (OTS) – 2026, दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से मुक्ति पाएं। साधारण ब्याज से गणना कराएं। प्राधिकरण की सम्पत्तियों के बकाया किस्त/धनराशि पर दण्ड ब्याज से छूट पाने का स्वर्णिम एवं अन्तिम अवसर। वहीं आवेदन करने की तिथि – 18.04.2026 से शुरू हो जाएगी।
OTS-2026 योजना के प्रमुख लाभ – Lucknow News
- 18 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
- डिफॉल्टर आवंटियों को बकाया निस्तारण का सुनहरा अवसर दण्ड ब्याज से राहत, केवल साधारण ब्याज देय।
- आवेदन के 3 माह के भीतर त्वरित निस्तारण।
- एकमुश्त भुगतान पर 3% तक की अतिरिक्त छूट।
- सरल एवं पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया।
इन संपत्तियों पर लागू होगी ये योजना
आवासीय संपत्तियां (ग्रुप हाउसिंग सहित)
व्यवसायिक संपत्तियां।
सरकारी/अर्द्ध-सरकारी आवंटन।स्कूल, संस्थान एवं चैरिटेबल भूखंड
सहकारी आवास समितियां।
मानचित्र डिफाल्टर प्रकरण।
आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से
- आवास बन्धु की आधिकारिक वेबसाइट www.aawasbandhu.in पर ऑनलाइन आवेदन।
- ऑफलाइन आवेदन में आवेदक की उपस्थिति में ही OTP का वेरिफिकेशन होगा।
- ₹100 से ₹11,000 तक निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क (श्रेणी के अनुसार)।
- निर्धारित 3 माह की अवधि के भीतर ही मान्य






