---Advertisement---

‘एक दुर्लभ नेता जो..’, Gautam Adani समेत इन उद्योगपतियो ने Manmohan Singh के स्वर्गवास पर जताया दुख; जानें पूरी डिटेल

Manmohan Singh: गौतम अडानी से लेकर आनंद महिंद्र तक, देश के कई उद्योगपतियो ने डॉ मनमोहन सिंह के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2024 1:09 अपराह्न

Manmohan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Manmohan Singh: 2004 से लेकर 2014 तक डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे, बता दें कि बीते दिन यानि 26 दिसंबर की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, पीएम मोदी समेत सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए। उनके निधन पर देश-विदेश के नेताओं ने दुख जताया, साथ ही गौतम अडान समेत कई भारत के मशहूर उद्योगपतियो ने भी Manmohan Singh के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया।

Gautam Adani ने ट्वीट कर जताया शोक

अडानी ग्रुप के चेयरमैन Gautam Adani ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “डॉ. Manmohan Singh के निधन पर गहरा दुख हुआ। इतिहास 1991 के परिवर्तनकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का हमेशा सम्मान करेगा, जिसने भारत को नया आकार दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले।

एक दुर्लभ नेता, जो धीरे बोलते थे लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से बड़ी प्रगति हासिल की, डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, विनम्रता और राष्ट्र की सेवा में एक मास्टरक्लास बना हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा”।

Anand Mahindra ने Manmohan Singh के स्वर्गवास पर जताया दुख

भारत के मशहूर उद्योगपतियो में से एक Anand Mahindra ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह।

आपको इस देश से प्यार था। और इसके प्रति आपकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ॐ शांति”। गौरतलब है कि महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।

Uday Kotak ने भी Manmohan Singh के निधन पर प्रकट किया शोक

कोटक बैंक के मालिक उदय कोटक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “डॉ. मनमोहन सिंह ने जुलाई 1991 में अपने बजट के साथ भारत की सुधार यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने वित्तीय क्षेत्र, व्यापार और निवेश को खोला।

उन्होंने एक उत्कृष्ट टीम बनाई और कई संकटों का सामना किया। उनकी दूरदर्शिता भारत के लिए एक मार्गदर्शक बन सकती है कि वह इतिहास के सबक न भूलें”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026