Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री अपने 4 दिवसीय भारत के दौरे पर है। गौरतलब है कि इन 4 दिनों में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझोते हो सकते है। गौरतलब है कि मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं भारत में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच काफी तनाव जारी है। इसी बीच Marco Rubio की एक ट्वीट ने पाक और चीन की टेंशन बढ़ा दी है। बताते चले कि रूबियो ने पीएम मोदी से बीते दिन मुलाकात की थी। वह अमेरिका से सीधा कोलकाता पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कुछ प्रमुख समझौते हो सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Marco Rubio के ट्वीट ने चीन-पाकिस्तान की टेंशन
बता दें Marco Rubio ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और हमारे अमेरिकी राजनयिकों को उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Huge thanks to @USAmbIndia Sergio Gor and our American diplomats for their efforts. Because of their great work, India has committed to purchasing $500 billion in U.S. goods over the next five years focusing on energy, technology, and agriculture. They’re doing terrific work on… pic.twitter.com/iuZFOV1IWv
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) May 23, 2026
उनके उत्कृष्ट प्रयासों के कारण, भारत ने अगले पांच वर्षों में ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और कृषि पर ध्यान केंद्रित करते हुए 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। वे राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी जनता की ओर से शानदार काम कर रहे हैं”!
अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद Marco Rubio ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में, मैंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, ताकि अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व को रेखांकित किया जा सके।
In New Delhi, I met with Indian Prime Minister @narendramodi to underscore the importance of the U.S.-India relationship. We discussed the situation in the Middle East and U.S.-India partnership in energy, securing critical supply chains, and collaboration on emerging… pic.twitter.com/ehdaVlrwkS
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) May 23, 2026
हमने मध्य पूर्व की स्थिति और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका-भारत साझेदारी, महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग पर चर्चा की। मुझे राष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करते हुए खुशी हुई। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
