---Advertisement---

Public Provident Fund: खुशखबरी! पीपीएफ में निवेश करने पर मिलते है गजब के फायदे, जानें पूरी डिटेल

Public Provident Fund: खुशखबरी! पीपीएफ में निवेश करने पर मिलते है गजब के फायदे

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Public Provident Fund
Follow Us
---Advertisement---

Public Provident Fund: पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अच्छे ब्याज के साथ कई फायदे भी मिलते है। इस योजना की सबसे अच्छी बात है कि इस योजना में आपके पैसे सुरक्षित रहते है। इसके अलावा पीपीएफ में आपको लोन की भी सुविधा मिलती है। चलिए आपको बताते है पीपीएफ के कुछ अन्य फायदे के बारे में

सरकारी सुरक्षा की गारंटी

पीपीएफ को सीधा केंद्र सरकार रेगुलेट करती है और इस पर ब्याज भी सरकार तय करती है। इसलिए स्कीम में निवेश पर सुरक्षा की पूरी गारंटी होती है। वहीं अगर आप अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है और टैक्स बचाना चाहते है तो इस स्कीम में निवेश कर सकते है।

पीपीएफ में टैक्स बचत लाभ

पीपीएफ में निवेश करने वाले निवेशक छूट-छूट-छूट(ईईई) लाभों का आनंद ले सकते है। जिसका मतलब है कि पूरा निवेश और उसपर होने वाली सभी कमाई और परिपक्वता धन पूरी तरह से कर मुक्त होता है। आयकर अधिनियम 80 सी के तहत टैक्स पर छूट का दावा किया जा सकता है।

पीपीएफ में कंपाउंडिंग  

पीपीएफ में निवेश करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस पर मिलने वाले ब्याज हर तिमाही पर बदलते रहते है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी तिमाही में ब्याज दर कम भी मिलता है तो अगली तिमाही में आपको ज्यादा ब्याज दर मिल सकता है।

अवधि को आगे बढ़ा सकते है

स्कीम के तहत ग्राहकों को 15 साल का टेन्योर मिलता है। इसके बाद टैक्स छूट के दायरे में आने वाली राशि को निकाल सकते है। साथ ही निवेशक इस स्कीम को और 5 साल के लिए भी बढ़ा सकते है।

पीपीएफ अकाउंट पर मिलती है लोन की सुविधा

पीपीएफ अकाउंट में जमा पैसों पर आप लोन भी ले सकते है। आपने जिस वित्तीय वर्ष में पीपीएफ खाता खुलवाया है। उसके वित्तीय वर्ष की समाप्ति के एक वर्ष बाद से लेकर पांचवे वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लोन ले सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026 Expectations

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026 Expectations

जनवरी 30, 2026

Mukhyamantri Rajshri Yojana (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिसम्बर 28, 2025

Ladki Bahin Yojana (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिसम्बर 25, 2025

CM Kisan Samman Nidhi (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिसम्बर 24, 2025