---Advertisement---

Money Management Tips: MF से लेकर SIP तक, 2024 में ऐसे करें निवेश, पैसों की नही होगी दिक्कत

Money Management Tips: MF से लेकर SIP तक 2024 में ऐसे करें निवेश

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 12, 2024 5:19 अपराह्न

Money Management Tips
Follow Us
---Advertisement---

Money Management Tips: नए साल की शुरूआत में ज्यादातर लोग नई शुरूआत करते है। और सुखी और समृद्ध भविष्य के लिए संकल्प लेते है। साथ ही निवेशक बचत करने का संकल्प लेते है। और अधिक रिटर्न देने वाले निवेश माध्यमों में अधिक निवेश करते है।

आपकी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन

अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करके शुरूआत करें। अपनी आय, स्त्रोतों, खर्चों, ऋणों और मौजूदा निवेशों की समीक्षा करें। हालांकि यह आप पर निर्भर करता है कि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते है। जिसमे कम रिस्क है या फिर छोटी अवधि के लिए जिसमे अच्छा रिटर्न है लेकिन रिस्क भी ज्यादा है।

सटीक लक्ष्य निर्धारित करें

आप अपनी आय में से अधिक पैसा बचाने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए हर महीने अपनी आय में कुछ पैसा इमरजेंसी फंड  के लिए बचा सकते है। साथ ही एक लक्षित राशि जमा करने का लक्ष्य रखें।

ऋण प्रबंधन

ऋण वित्तीय स्थिरता के लिए एक महत्तवपूर्ण बाधा हो सकता है। आप अपने ऋणों को कम करने के लिए योजना बना सकते है। उच्च ब्याज वालों ऋणों और क्रेडिट कार्ड ऋणों की पहचान करके शुरूआत करें और उन्हें व्यवस्थित रूप से चुकाने की रणनीति बनाएं।

अपने खर्चें को ट्रेक करें

हर महीने अपना बजट बनाएं और उस बजट के हिसाब से ही खर्चों को मैनेज करें ताकि आने वाले समय में परेशानी का सामना न करना पड़े। भारत में ऐसे कई सारे एप्स है जो इस प्रक्रिया को सरल बनाने में आपकी मदद कर सकते है।

निवेश के अवसर

आप अपने रिस्क के हिसाब से निवेश कर सकते है। जिसमे म्यूअचुल फंड, स्टॉक मार्केट, फिक्स्ड डिपॉजिट, एसआईपी, सरकारी योजना जैसे नेशनल पेंशन स्कीम(एनपीएस) पब्लिक प्रोविडेंट फंड(पीपीएफ) जैसे कई स्कीम में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

आपातकालीन फंड

आप अपनी आय में से कुछ पैसा आपातकालीन फंड  के लिए जमा कर सकते है। आपके पास कम से कम 6 महीने का आपातकालीण फंड होना जरूरी है। ताकि किसी भी प्रकार की इमरजेंसी जैसे मेडिकल खर्च, जॉब छूट जाना शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026 Expectations

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026 Expectations

जनवरी 30, 2026

Mukhyamantri Rajshri Yojana (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिसम्बर 28, 2025

Ladki Bahin Yojana (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिसम्बर 25, 2025

CM Kisan Samman Nidhi (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिसम्बर 24, 2025