---Advertisement---

दिल्ली-एनसीआर में बिछेगा Namo Bharat Train का जाल! इन रूटों पर फर्राटा भरेगी ट्रेन, चेक करें संभावित रूट, जानें सबकुछ

Namo Bharat Train: कम दूरी रूट पर देश की सबसे चर्चित नमो भारत ट्रेन का संचालन जारी है, जिससे लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 4:35 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के बीच Namo Bharat Train का संचालन लगातार जारी है। 82 किलोमीटर लंबे इस रूट का संचालन तेजी से हो रहा है। सबसे खास बात है कि आने वाले समय में कई रूटों पर यह ट्रेन फर्राटा भरने के लिए तैयार है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर में Namo Bharat Train का जाल तेजी से बिछेगा।

दिल्ली – मेरठ के बाद पहले चरण में दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट पर इस ट्रेन को चलाने पर विचार किया जा रहा है। तो वहीं भविष्य के लिए दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लबगढ़-पलवल, गाजियाबाद-खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, गाजियाबाद-हापुड़ और दिल्ली-शहादरा-बड़ौत रूट को चिन्हित किया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो इन रूटों पर भी ट्रेनों का संचालन हो सकता है।

पहले चरण में किन रूटों पर हो सकता है Namo Bharat Train का संचालन

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण में दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट को लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यह दोनों ही रूट इंडस्ट्रियल रूट माना जाता है। अगर दिल्ली-पानीपत-करनाल रूट की बात करें तो यह कॉरिडोर लगभग 136 किलोमीटर लंबा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इसके रूट की बात करें तो इसकी शुरूआत दिल्ली के सराय काले खां से होते हुए कश्मीरी गेट, बुराड़ी, अलीपुर, कुंडली, सोनीपत, पानीपत, करनाल पहुंचेगी। बता दें कि हर रोज बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में पानीपत-करनाल से आते-जाते है। जिसमे उनका काफी समय लगता है। लेकिन Namo Bharat Train के शुरू होने से घंटों की दूरी मिनटों में पूरी हो जाएगी।

दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट से इन लोगों को होगा जबरदस्त फायदा

दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट की बात करें तो इसकी शुरूआत दिल्ली के सराय काले खां से होगी। अगर रूट की बात करें तो ये गुरूग्राम, मानेसर, एसएनबी होते हुए अलवर तक जाएगी। इसमे और अन्य स्टेशन भी होंगे। बताते चले कि यह रूट कई मायने में काफी खास है।

बड़ी संख्या में दिल्ली से गुरूग्राम काम के सिलसिले में लोग अलवर और भिवाड़ी जैसे इंडस्ट्रियल जगहों पर आते है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से अलवर जाने में 2.5 से 3 घंटे का समय लगता है। लेकिन Namo Bharat Train के चलने से यह दूसरा 35-40 मिनट की रह जाएगी। स्पीड की बात करें तो इस ट्रेन की रफ्तार 160-180 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026