मुजफ्फरनगर, रुड़की होते हुए ऋषिकेश तक होगा Namo Bharat Train का होगा संचालन, चंद घंटों में पहुंच सकेंगे दिल्ली से केदारनाथ

Namo Bharat Train: आरआरटीएस अब मेरठ से ऋषिकेश तक ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। यानि नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली से सीधा ऋषिकेश तक चलेगी।

Namo Bharat Train

फाइल फोटो

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के बीच अभी Namo Bharat Train का संचालन जारी है। जिससे दिल्ली से मेरठ की दूरी काफी कम हो गई है। मात्र 57 मिनट में 82 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी हो रही है। जबकि पहले 2-3 घंटे का समय लगता थी। वहीं अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल आरआरटीएस अब मेरठ से ऋषिकेश तक ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है। यानि नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली से सीधा ऋषिकेश तक चलेगी। सबसे खास बात है कि मात्र 2 से 2.5 घंटे में यह यात्रा पूरी हो सकेगी। क्योंकि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिल्ली से ऋषिकेश तक होगा Namo Bharat Train का संचालन

प्रस्तावित कॉरिडोर के तहत Namo Bharat Train दिल्ली से ऋषिकेश तक जाएगी। इससे सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होगी और यात्रियों को कम समय में आधुनिक एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से उत्तराखंड जाने वाले लाखों लोगों को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक मेरठ, सकौती, खतौली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, रुड़की, भगवानपुर, हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली से केदारनाथ की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। इस परियोजना से उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलने की संभावना है। होटल, परिवहन, स्थानीय व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

दिल्ली-ऋषिकेश यात्रा होगी आसान

प्रस्तावित कॉरिडोर के तहत नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए ऋषिकेश तक पहुंचेगी। इसके अलावा ऋषिकेश को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। नमो भारत ट्रेन के ऋषिकेश तक पहुंचने से श्रद्धालु पहले चरण की यात्रा तेज गति से पूरी कर सकेंगे।

गौरतलब है कि ऋषिकेश जाने में 5-6 घंटे का समय लगता है। इसके बाद भी आगे की यात्रा पूरी होती है। लेकिन Namo Bharat Train से यह दूरी 2 से 2.5 घंटे में पूरी हो जाएगी और भी उसी दिन यात्री आगे के लिए निकल जाएंगे। हालांकि इसे लेकर अभी डीपीआर तैयार की जा रही है।

Exit mobile version