---Advertisement---

National Mathematics Day: अनंत शृंखला से लेकर नंबर थ्योरी तक, यह है महान गणितज्ञ Srinivasa Ramanujan की महत्वपूर्ण उपलब्धियां; जानें डिटेल

National Mathematics Day: देश के कई ऐसे महान गणितज्ञ हुए जिन्होंने भारत को गणित के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित किया। आज उनमे से ही एक महान गणितज्ञ

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 22, 2024 11:06 पूर्वाह्न

National Mathematics Day
Follow Us
---Advertisement---

National Mathematics Day: वैसे तो समृद्ध भारत में कई ऐसे महान गणितज्ञ हुए है, जिन्होंने भारत को अपने अविश्वनीय कार्यों से विश्व पटल पर सबसे आगे रखा है। मालूम हो कि हर साल आज ही के दिन यानि 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ Srinivasa Ramanujan के जन्मदिवस के अवसर पर National Mathematics Day मनाया जाता है। गौरतलब है कि श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 1887 में हुआ था। संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और निरंतर भिन्नों में उत्कृष्ट निष्कर्ष निकाले है। चलिए आपको बताते है रामानुजन की कुछ विशेष उपलब्धियां।

National Mathematics Day के अवसर पर Srinivasa Ramanujan कि विशेष उपलब्धियां

नंबर थ्योरी (Number Theory)

हमने, आपने बचपन में नंबर थ्योरी पढ़ी होगी। इस थ्योरी को महान गणितज्ञ Srinivasa Ramanujan को खोजा था। उन्होंने विभाजन फलन (Partition Functions) और अभाज्य संख्याओं (Prime Numbers) के वितरण में महत्वपूर्ण कार्य किया। सबसे खास बात है कि उनका दिया हुआ मैजिक नंबर 1729 वह सबसे छोटी संख्या है। जिसे क्यूब के रूप में दो तरह से सॉल्व किया जा सकता है।

अनंत श्रृंखला (Infinite Series)

उन्होंने π की गणना करने के लिए एक कुशल श्रृंखला विकसित की, जिसका संख्यात्मक तरीकों में वास्तविक अनुप्रयोग होता है।

मॉक थीटा फंक्शंस

गौरतलब है कि रामानुजन द्वारा मॉक थीटा फंक्शंस सिद्धांत दिया गया था। बता दें कि ये वे फ़ंक्शंस हैं जो मूल रूप से रामानुजन द्वारा खोजे गए थे और आधुनिक मॉड्यूलर फॉर्म सिद्धांत में बहुत महत्व रखते हैं।

National Mathematics Day पर रामानुजन के कुछ महत्वपूर्ण विचार

  • मैंने विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में अपनाए जाने वाले पारंपरिक नियमित पाठ्यक्रम को नहीं अपनाया है, लेकिन मैं अपने लिए एक नया रास्ता खोज रहा हूं।”
  • (1729) एक बहुत ही दिलचस्प संख्या है; यह दो घनों के योग के रूप में दो अलग-अलग तरीकों से व्यक्त की जाने वाली सबसे छोटी संख्या है, दो तरीके हैं 13 + 123 और 93 + 103।”

National Mathematics Day का इतिहास

मालूम हो कि National Mathematics Day को अधिकारिक तौर पर भारत के प्रधानमंत्री तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा दिसंबर 2012 में एस. रामानुजन की 125वीं जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि भारत ने गणित के क्षेत्र में पूरे दुनिया को कई ऐसे नंबर प्रदान किए है, जिसका उपयोग आम जन जीवन में भी किया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TCS Nashik Case

अप्रैल 18, 2026

Pappu Yadav

अप्रैल 18, 2026

Neeraj Chopra

अप्रैल 18, 2026

Women's Reservation Bill

अप्रैल 18, 2026

India Russia Oil Trade

अप्रैल 18, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 18, 2026