---Advertisement---

मां महागौरी की पूजा करने के महत्त्व के बारे में क्या बोले CM Yogi Adityanath, अष्टम स्वरूप से की ये प्रार्थना

CM Yogi Adityanath: नवरात्रि के अष्टमी पर माता के महागौरी स्वरूप को याद करते हुए आखिर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने क्या कहा जो चर्चा में है। किस तरह से अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 18, 2026 3:22 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि की धूम देखी जा रही है जहां आज यानी रविवार को अष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। महागौरी के रूप की आज पूजा की जाती है। वहीं इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बधाई दी है और खास प्रार्थना करते हुए नजर आए। नवरात्रि के अष्टमी पर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया और किस तरह से आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप को उन्होंने नमन किया है। लोगों के हित में लिखे गए पोस्ट से उन्होंने जन सुरक्षा की बात की है। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्ट में क्या कहा गया है।

मां महागौरी के लिए क्या बोले CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने x प्लेटफार्म पर महागौरी मां की झलक को शेयर करते हुए लोगों को इस खास दिन की खासियत के बारे में बताते हुए नजर आए। यह सच है कि मां के हर स्वरूप को पूजनीय बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी बातें जनता से करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस सब के बीच मूल मंत्र लिखते हुए उन्होंने कहा
“श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”

आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना का क्या है महत्त्व

इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि “आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक के जीवन में पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति का संचार होता है। जगज्जननी माँ से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख और शांति का वास हो, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा घर-आंगन नई आशा व नव ऊर्जा से आलोकित हो। जय मां महागौरी।”

 

इस शुभ संदेश से उन्होंने लोगों की जिंदगी में सुख और शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने हर किसी की मनोकामनाएं पूरी हो माता रानी के इस स्वरूप से मांगते हुए दिखे हैं। मां महागौरी के दिन को खास बनाते हुए जनता के लिए सीएम का यह पोस्ट निश्चित तौर पर काफी खास है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Kolkata Durga Puja Stampede

अक्टूबर 18, 2026