---Advertisement---

New Rules: LPG से लेकर CNG तक जून में बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

New Rules: मई महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इसके बाद जून के नए महीने की शुरुआत होगी। ऐसे में आपको बता दें कि, इस महीने में आपकी जेब पर तगड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि बैंकिंग से लेकर सीएनजी के नियमों में 1 जून से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। हर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 27, 2023 1:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

New Rules: मई महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इसके बाद जून के नए महीने की शुरुआत होगी। ऐसे में आपको बता दें कि, इस महीने में आपकी जेब पर तगड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि बैंकिंग से लेकर सीएनजी के नियमों में 1 जून से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। हर महीने की शुरूआत के बाद देश में कई बदलाव किए जाते हैं। इसी के साथ एलपीजी और गैस सिलेंडर के दामों में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जून महीने में होने वाले बदलाव का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

बैंकिंग सेक्टर के नियमों में होगा बड़ा बदलाव

इस कड़ी में सबसे पहला बदलाव बैंकिंग सेक्टर के नियमों में किया जाएगा। बता दें कि, आरबीआई 1 जून से एक खास अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इस अभियान के जरिए अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटल किया जाएगा। आरबीआई द्वारा चलाए गए इस अभियान का नाम “100 दिन 100 भुगतान” दिया गया है। इस अभियान के जरिए आरबीआई 100 दिनों में अनक्लेमद मनी की सेटलमेंट करेगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों बढ़ोतरी

इसी के साथ इसमें दूसरा बदलाव इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में किया जाएगा। ऐसे में आपको बता दें कि, अगर आप अगले महीने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सरकार ने सब्सिडी को घटाकर 10000 हजार प्रति KWH कर दिया है जो कि पहले 15000 रुपए के KWH थी। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार विचार जरूर कर ले।

Also Read: 2000 Notes Update: 2000 के नोट बदलने जा रहे हैं तो इस खबर को न करें इग्नोर, जानिए आरबीआई की गाइडलाइन

गैस सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव

जून के महीने में बदलाव की कड़ी में तीसरा बदलाव गैस सिलेंडर की कीमतों में होगा। बता दें कि, हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। अप्रैल के महीने में 19 किलो कमर्शियल गैस पाइप की कीमत में कटौती की गई थी परंतु 14 किलो गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला था ऐसे में इस महीने रसोई गैस की कीमतें घट सकती हैं।

सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों बदलाव

वही सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतों में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे अप्रैल के महीने में सीएनजी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। पेट्रोलियम कंपनियों सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में अक्सर बदलाव करती रहती है। ऐसे में इस महीने भी इन दोनों गैसों के कीमतों में बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read: PM Kisan Yojana को लेकर बड़ी खबर आई सामने, स्किम के तहत अब इन किसानों को भी मिलेगा योजना का लाभ, इस तरह कराएं..

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026