---Advertisement---

Noida International Airport की पहुंच हुई और आसान, इन 20 शहरों के लिए शुरू हुआ बसों का संचालन, रूट जान झूम उठेंगे यात्री, जानें सबकुछ

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है। वहीं कई रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 23, 2026 1:03 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है। साथ ही इस एयरपोर्ट पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे यात्रियों को जबरदस्त  फायदा देखने को मिल रहा है। वहीं अब Noida International Airport की तरफ से एयरपोर्ट से सीधे 20 शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है।

जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके अलावा वह कम से कम पैसों में अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इस एयरपोर्ट से देश के कई शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन जारी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport से इन शहरों के बीच शुरू हुआ बसों का संचालन

एशिया के सबसे बड़े Noida International Airport की तरफ से दी जानकारी के अनुसार आगरा, अलीगढ़, अलीगंज, बिसावर, बुलंदशहर, ऐटा, इगलास, फिरोजाबाद, गोरई, हाथरस, जालेसर, कासगंज, कोलहर, लोदाना, लखनऊ, मथुरा, नोएडा, शिकंदराबाद, शेरगढ़ और सिरसागंज शामिल है। माना जा रहा है कि बसों के संचालन शुरू होने से यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, साथ ही उनके टैक्सी, कैब का भी पैसा बचेगा।

यानि कम पैसों में यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, वैसे-वैसे कई अन्य रूटों पर इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

बसों के संचालन से यात्रियों को होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक 20 शहरों से Noida International Airport तक शुरू की गई बस सेवा से यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। जिसमे – एयरपोर्ट तक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा, निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। दूरदराज के शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी।

पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट का भी दवाब कम होने की उम्मीद है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026