Noida International Airport: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) पर जल्द ही फ्लाइट संचालन शुरू होने जा रहा है। यह एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और हाई-टेक एयरपोर्ट्स में से एक माना जा रहा है, जो यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
बताते चले कि फ्लाइट संचालन को लेकर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की अंतिम मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि अब एयरपोर्ट प्रबंधन पूरी तरह ऑपरेशनल तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
कब शुरू होगा संचालन?
सरकारी और प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यहां घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। माना जा रहा है कि शुरुआत में सीमित फ्लाइट्स से ऑपरेशन शुरू होगा, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी तारीखों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि मई में फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
एयरपोर्ट की खासियत जान रह जाएंगे दंग
अगर Noida International Airport के खासियत की बात करें तो, यहां मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं-
डिजिटल और पेपरलेस ट्रैवल – यात्रियों को फेस रिकग्निशन और ई-गेट्स जैसी तकनीक से तेज एंट्री मिलेगी
ग्रीन एयरपोर्ट – पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, सोलर एनर्जी और कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर जोर
मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी – मेट्रो, बस और एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन।
वर्ल्ड-क्लास टर्मिनल – अत्याधुनिक डिजाइन, ज्यादा स्पेस और आरामदायक वेटिंग एरिया।
कार्गो हब – व्यापार और लॉजिस्टिक्स के लिए बड़ा केंद्र बनेगा।
यानि यह तो साफ है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही दिल्ली -एनसीआर समेत कई शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।
