---Advertisement---

ध्यान दें! Noida International Airport पर मिलेगा इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट; इन अस्पतालों को दी गई अहम जिम्मेदारी; जानें डिटेल

Noida International Airport के 50 किलोमीटर के अंदर आने वाले 7 अस्पतालों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि इमरजेंसी स्थिति से निपटा जा सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 4:05 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: लगातार हो रही देरी के बाद एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट संचालन के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि जुलाई में यात्रियों के लिए इस एयरपोर्ट की शुरु किया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है, वहीं इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी होने वाली है। मालूम हो कि Noida International Airport केवल भारत ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। सबसे खास बात है कि यहां से कई देशों के लिए भी फ्लाइटों का भी संचालन किया जाएगा। अब प्रशासन ने किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए एक अहम फैसला लिया है, दरअसल 50 किलोमीटर के अंदर आने वाले 7 अस्पतालों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अगर किसी प्रकार की इमरजेंसी होती है, तो ये अस्पताल संभाल सकें, और किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सकें।

Noida International Airport पर मिलेगा इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट

गौरतलब है कि सुरक्षा के लिहाज से Noida International Airport को काफी हाईटैक बनााया गया है, जहां एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। लेकिन कई बार ऐसी इमरजेंसी आ जाती है जब विमान दुर्घटना ग्रस्त हो जाता है, या फिर कोई अनहोनी हो जाती है, यही वजह है कि ग्रेटर नोए़डा और जेवर में स्थित 7 अस्पतालों का चयन किया है। इस दौरान यह अस्पताल किसी भी आपातकालीन स्थिति में अहम भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी इसे काफी आधुनिक बनाया गया है।

इन 7 अस्पतालों को दी गई अहम जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक 50 किलोमीटर के दायरें में जिन 7 अस्पतालों को चुना गया है, वह है जेवर में कैलाश अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एनआईआईएमएस ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फोर्टिस अस्पताल, परी चौक में यथार्थ अस्पताल, महानन्दन अस्पताल, दनकौर में दाधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शारदा अस्पताल और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) की मैपिंग की जा चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अस्पतालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट के बनने के बाद हजारों की संख्या में देश विदेश से यात्रियों आवागमन होगा, साथ ही दिल्ली में स्थिति इंदिरा गांधी इंटरनेशल का भी दवाब कम होने की उम्मीद है। Noida International Airport के बनने के बाद आसपास के जिलों में जबरदस्त विकास हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026