---Advertisement---

भारत दुनिया के लिए बना इनोवेशन हब! NVIDIA और Reliance मिलकर भारत में तैयार करेंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर, जानें डिटेल

NVIDIA AI Summit 2024: दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग भारत आए हुए है। मालूम हो कि मुंबई में चल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 24, 2024 11:25 अपराह्न

NVIDIA AI Summit 2024
Follow Us
---Advertisement---

NVIDIA AI Summit 2024: दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी NVIDIA के सीईओ जेनसेन हुआंग भारत आए हुए है। मालूम हो कि मुंबई में चल रही है। वहीं मुंबई में चल रही NVIDIA AI Summit 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एनवीडिया के सीईओ Jensen Huang और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एआई यानी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Mukesh Ambani ने क्या कहा?

NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज मुंबई में NVIDIA AI Summit 2024 में भारत में अत्याधुनिक AI बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इसी बीच रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “यह महत्वपूर्ण है कि हम बुनियादी ढांचे का डिजाइन और निर्माण करें ताकि एआई का उपयोग करने के लिए हमारे ग्राहकों को अपने फोन या कंप्यूटर बदलने की जरूरत न पड़े, लेकिन फिर भी उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाली एआई मिल सके और हम उस बुनियादी ढांचे को एक साथ रखने का बोझ उठाते हैं।

यही हम हैं ऐसा करने के लिए आप और हम पर भरोसा कर रहे हैं। इसके अलावा, मैं अपने दोस्त मार्क जुकरबर्ग का बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि खुफिया दुनिया में खुला स्रोत लाकर उन्होंने हर किसी को इस क्रांति में भाग लेने का मौका दिया है”।

NVIDIA AI Summit 2024 में Jensen Huang ने भारत को लेकर क्या कहा?

दुनिया के सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडियो के सीईओ ने NVIDIA AI Summit 2024 में कहा कि “भारत के लिए ये बहुत अच्छा मौका है कि वो अपनी विशाल जनसंख्या को एक शक्ति के रूप में आगे बढ़ा सकता है. इस विशाल जनसंख्या में से काफी बड़ी जनसंख्या में कंप्यूटर इंजीनियर तैयार हो सकते हैं और ये एक अभूतपूर्व समय है। एआई सामान्य नौकरियों को एकदम से नहीं छीनेगा बल्कि कोई भी शख्स जो एआई का इस्तेमाल किसी काम को बेहतर तरीके से करने के लिए इस्तेमाल करेगा, वो नौकरी छीन लेगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026