---Advertisement---

Passport News: खुशखबरी! इन 5 देशों में बिना वीजा के घूम सकते है भारतीय पर्यटक, 2 देश सबसे पसंदीदा; जानें डिटेल

Passport News: अगर आप भी बिना किसी वीजा झंझट के विदेश की यात्रा करना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2024 5:46 अपराह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: अगर आप भी बिना किसी वीजा झंझट के विदेश यात्रा करने चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। गौरतलब है कि भारतीय पासपोर्ट की मदद से भारतीय पर्यटक कई देशों की यात्री बिना वीजा के कर सकते है। दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय पर्यटक 90 से 180 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं और आराम से वहां की जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकते हैं।

इन 5 देशों में होती है बिना वीजा के एंट्री

आजकल भारतीय युवकों के घूमने की सबसे पसंदीदा जगह थाईलैंड और मालदीव बनी हुई है। गौरतलब हौ कि बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक वहां जाते है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन देशों में वीजा की जरूरत नहीं होती है, यानि पर्यटक फ्लाइट की टिकट खरीद कर आसानी से वहां जा सकते है। जिन 5 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिलती है, वह है मकाऊ, थाईलैंड, मालदीव, मॉरीशस और कुक आइलैंड्स, बता दें कि पर्यटक यहां 90 दिनों से लेकर 18 दिनों तक रह सकते है।

इन देशों में रहने को लेकर क्या है नियम

अगर कोई पर्यटक मालदीव जाता है तो वह अधिकतम 90 दिनों तक के लिए वहां रह सकता है। भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के 31 दिनों के लिए कुक आइलैंड्स की यात्रा भी कर सकते हैं। भारतीय पर्यटक 30 दिनों के लिए बिना वीज़ा के मकाऊ की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक 90 दिनों के लिए बिना वीज़ा के मॉरीशस की यात्रा कर सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के भी थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं।

नेपाल, भूटान भी है अच्छा विकल्प

गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान में भी भारतीय पर्यटक बिना वीजा के यात्रा कर सकते है। मालूम हो कि नेपाल में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक घूमने के लिए जाते है। वहीं इस साल के आखिरी तक इसके अलावा नए साल से दक्षिण अफ्रीका भी उन देशों में शामिल हो जाएगा जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026