---Advertisement---

Passport News: दुनिया में भारतीय पासपोर्ट का तहलका, यह देश दे रहे है भारतीय पर्यटकों को फ्री वीजा एंट्री, कम दामों में यूरोप समेत घूम सकेंगे यह कन्ट्री

Passport News: दुनिया के कई खूबसूरत देश इंडियंस को वीजा फ्री एंट्री प्रदान की जाती है, जहां पूरी दुनिया से घूमने के लिए आते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 13, 2025 9:32 अपराह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: दुनिया के कई खूबसूरत देश इंडियंस को वीजा फ्री एंट्री प्रदान की जाती है, जहां पूरी दुनिया से घूमने के लिए आते है। गौरतलब है कि दुनिया की 60 से अधिक भारतीय पासपोर्ट को वीजा फ्री एंट्री प्रदान करती है, यानि इन देशों में जानें के लिए भारतीयों को किसी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि दुनिया के ऐसे ही कुछ देश जो बेहद खूबसूरत है और भारतीय पर्यटक महज 1 लाख के अंदर यह देश घूम सकते है।

यह देश दे रहे है भारतीय पर्यटकों को फ्री वीजा एंट्री – Passport News

भूटान – (Bhutan)

गौरतलब है कि भारत का पड़ोसी देश भूटान भी भारतीयों के लिए घूमने की पहली पसंदीदा देशों में से एक है। हिमालय की गोद में बसा भूटान भारतीय पर्यटक को खुब लुभाता है। सबसे खास बात यह है कि भारतीयों के लिए यहां पर वीजा नहीं लगता है, साथ ही अगर आपके पास वीजा नहीं को भी आप इस देश में वोटर आईडी कार्ड की मदद से एंट्री ले सकते है। भूटान, बजट के प्रति जागरूक यात्रियों के लिए एकदम सही जगह है, यहाँ से बस थोड़ी सी उड़ान या उससे भी कम दूरी पर सड़क यात्रा की जा सकती है। पारो के शानदार मठों को देखें, प्रतिष्ठित टाइगर नेस्ट तक पैदल यात्रा करें और देश की शांत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।

नेपाल (Nepal)

भारत और नेपाल का काफी पुराना रिश्ता पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह नेपाल में ही हुआ था। इसके अलावा नेपाल में कई मशहूर मंदिर है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय पूजा अर्चना करने के लिए जाते है। इसके अलावा यहां पर बेहद सुंदर पहाड़ है, इसके अलावा देखने के लिए भी कई प्रमुख चीजें है। चाहे हिमालय में ट्रैकिंग करनी हो, काठमांडू में प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने हों या पोखरा की शांत सुंदरता को निहारना हो, आप आसानी से 1 लाख रुपये में एक सप्ताह की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

सेनेगल (Senegal)

जो लोग अनोखे रोमांच की तलाश में हैं, उनके लिए सेनेगल सुनहरे समुद्र तटों, जीवंत संगीत और आकर्षक इतिहास की पेशकश करता है। जबकि हवाई यात्रा सबसे बड़ा खर्च हो सकता है, किफायती स्थानीय परिवहन, बजट होटल और स्ट्रीट फ़ूड 1 लाख रुपये से ज़्यादा खर्च किए बिना डकार और उससे आगे की जीवंत संस्कृति का अनुभव करना संभव बनाते हैं (Passport News)।

भारतीय पासपोर्ट का लगातार बढ़ रहा है दबदबा – Passport News

मालूम है कि दुनिया के 60 से अधिक देश है जो भारतीय पर्यटक को वीजा फ्री एंट्री देते है, साथ ही दुनिया के खई ऐसे देश है जो 90 दिनों तक भी भारतीयों के लिए रहने खाने पीने घूमने की व्यवस्था करती है। वहीं माना जा रहा है कि आगामी कुछ सालों दुनिया के कई बड़े देश जो वीजा फ्री एंट्री देने का प्लान कर रहा है (Passport News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026