---Advertisement---

Paytm यूजर्स के लिए गुडन्यूज! RBI ने पेमेंट्स बैंक सर्विसेस बैन की बढ़ाई मोहलत, पढ़ें पूरी डिटेल

Paytm: देश की फेमस डिजिटल लेनदेन गेटवे कंपनी पेटीएम (Paytm) को केंद्रीय बैंक या भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई की तरफ से एक बड़ी राहत मिल गई है। जी हां, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को अपने परिचालन को बंद करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। आपको बता ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2024 12:27 अपराह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: देश की फेमस डिजिटल लेनदेन गेटवे कंपनी पेटीएम (Paytm) को केंद्रीय बैंक या भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई की तरफ से एक बड़ी राहत मिल गई है। जी हां, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को अपने परिचालन को बंद करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। आपको बता दें कि आरबीआई (RBI) ने ये छूट ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दी है।

पेटीएम को मिली RBI से राहत

आरबीआई के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपना परिचालन बंद करने के लिए 15 दिन का और समय दिया गया है, ताकि ग्राहक अपने अकाउंट को किसी दूसरे विकल्प पर ट्रांसफर कर सकें। आरबीआई ने एकदम स्पष्ट तौर पर कहा कि 15 मार्च के बाद सभी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, जो कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से लागू हो रहे थे।

Paytm Payments Bank पर RBI का शिकंजा

आरबीआई ने 31 जनवरी को अपने आदेश में कहा था कि 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में क्रेडिट, वॉलेट, फास्टैग, प्रीपेड उपकरण, नेशनल कॉमन मोबिलिटी और टॉप-अप सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आरबीआई के मुताबिक, एक ऑडिट रिपोर्ट में बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की ओर से दिशा-निर्देशों को नहीं मानने के संकेत मिले थे। इस मामले की जांच जारी है।

पेटीएम पर ये सर्विस मिलती रहेंगी

आरबीआई के मुताबिक, 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से फंड ट्रांसफर, बीबीपीओयू और यूपीआई के अलावा कोई भी बैकिंग सर्विस नहीं मिलेगी। सभी अकाउंट और वॉलेट में मौजूदा राशि को निकालने की अनुमति होगी। इसमें सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट और फास्टैग और एनसीएमसी शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026