---Advertisement---

NPCI द्वारा नए UPI यूजर्स को जोड़ने की अनुमति मिलने के बाद Paytm के शेयरों ने लगाई ऊंची छलांग; जानें पूरी डिटेल

Paytm: फिनटेक कंपनी पेटीएम को कई महीने बाद NPCI ने बड़ी राहत दी है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले पेटीएम द्वारा लेन देन में गगबड़ी के कारण आरबीआई ने पेटीएम बैंक को निष्क्रिय कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 23, 2024 6:00 अपराह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: फिनटेक कंपनी Paytm को कई महीने बाद NPCI ने बड़ी राहत दी है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले पेटीएम द्वारा लेन देन में गगबड़ी के कारण आरबीआई ने पेटीएम बैंक को निष्क्रिय कर दिया था। हालांकि NPCI यानि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने नए यूपीआई यूजर्स को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मंजूरी मिलने के बाद Paytm के शेयरों में 10 प्रतिशत का भारी इजाफा देखा गया है।

NPCI ने नए यूजर्स को जोड़ने की दी मंजूरी

मालूम हो कि पूरे 8 महीने बाद Paytm को यह खुशखबरी मिली है। अब पेटीएम को अपने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म पर नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है। पेटीएम द्वारा कई नियामक दिशानिर्देशों के अनुपालन के बाद यह मंजूरी 22 अक्टूबर, 2024 को आई। दिवाली से पहले पेटीएम के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है। हालांकि परमिशन कुछ शर्तों के अधीन रहेगी और एनपीसीआई की आधिकारिक गाइडलाइंस और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के एग्रीमेंट्स के अंतर्गत पालन करने की शर्त के साथ दी जा रही है।

Paytm के शेयरों में हुआ भारी इजाफा

आपको बता दें कि एनपीसीआई ने पेटीएम को नए यूपीआई यूजर को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद, सुबह के कारोबार में बीएसई पर पेटीएम के शेयर 6.06 फीसदी बढ़कर 729 रुपये पर पहुंच गए। मालूम हो कि पेटीएम के सितंबर के नतीजे काफी शानदार रहे थे। जहां उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हुआ था।

RBI ने नए यूजर्स जोड़ने पर लगाया था प्रतिबंध

मालूम हो कि जनवरी 2024 में RBI ने Paytm पेमेंट बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ परिचालन दिशानिर्देशों का अनुपालन न करने को कारण बताते हुए निर्देश जारी किए थे, और पेटीएम के कई सर्विसेस पर रोक लगा दी थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026