---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जानें पेट्रोल-डीजल के रेट, तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव

Petrol and Diesel Prices [05-01-2023]: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने 5 जनवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी है। बता दें कि, सरकारी ऑयल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए रेट के अनुसार पेट्रोल डीजल की कीमतों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 5, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Prices [05-01-2023]: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने 5 जनवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी है। बता दें कि, सरकारी ऑयल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए रेट के अनुसार पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम देश में जस से तस है।

महानगरों में तेल कंपनियों द्वारा जारी किया गया अपडेट

देश के महानगरों में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए भाव के मुताबिक आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.03 रूपए जबकि डीजल का दाम 92.76 रूपए प्रति लीटर पर चल रहा है।

Also Read: MP News: CM शिवराज देंगे 10000 से ज्यादा लोगों को मुफ्त प्लॉट, इस तरह से आप भी कर सकते हैं आवेदन

सुबह 6 बजे जारी होती है नई कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। हर रोज की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम को अपडेट किया गया है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद तय किए जाते है। अगर आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो आपको अपने संबंधित शहर से 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। यदि आप हिंदुस्तान पैट्रोलियम के ग्राहक हैं तो आपको 922201122 नंबर पर एसएमएस करना होगा।

Also Read: Sonia Gandhi हुई आज सर गंगाराम चिकित्सालय में अचानक भर्ती,जानें किस रोग से हैं ग्रस्त

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026